Bhadrapada Purnima 2024: भादो पूर्णिमा कब है 2024- 17 या 18 सितंबर, जानें इस शुभ व्रत की क्‍या है सही डेट

Bhadrapada Purnima 2024 Date (भादो पूर्णिमा कब है 2024): हिंदू पंचांग में पूर्णिमा का बहुत महत्‍व है। इस दिन चंद्रमा शुभ फल भी देता है। भादो मास की पूर्णिमा तिथि का भी अपना खास महत्‍व है। यहां जानें भाद्रपद पूर्णिमा 2024 की डेट और जानें भादो पूर्णिमा की स्‍नान-दान और व्रत करने की तिथि।

Bhadrapada Purnima 2024 Date (भादो पूर्णिमा कब है 2024): सितंबर महीने में आने वाले व्रत त्‍योहारों में भाद्रपद पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण स्‍थान रखती है। इस दिन विष्‍णु और लक्ष्‍मी जी की खासतौर पर पूजा की जाती है। साथ स्‍नान और दान के लिए भी भाद्रपद पूर्णिमा की तिथि को अत्‍यंत शुभ माना जाता है। इस दिन व्रत रखकर श्री हरि की कृपा प्राप्‍त करने की मान्‍यता भी है। नारद पुराण के अनुसार, इसी तिथि पर उमा-महेश्वर व्रत भी रखने की परंपरा है।

Bhado Purnima Date 2024, भाद्रपद पूर्णिमा 2024 कब है

भाद्रपद पूर्णिमा 2024 कब है

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन भक्‍त भगवद गीता और अन्य धार्मिक ग्रंथों का वाचन भी करते हैं। साल 2024 में भादो पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा, इसको लेकर कछ संशय बना हुआ है। यहां जानें कि 17 या 18 सितंबर में से भाद्रपद पूर्णिमा 2024 के व्रत की डेट कब है।

End of Feed