September Purnima 2024 Puja Vidhi And Muhurat: भादो पूर्णिमा की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व सबकुछ यहां जानें

Bhado Purnima 2024 Puja Vidhi And Muhurat: भादव पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। यहां नोट करें भादव पूर्णिमा की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

Bhado Purnima 2024 Puja Vidhi And Muhurat: हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन से ही पितृ पक्ष की भी शुरुआत होती है। इस दिन गंगा स्नान, दान करने सबसे उत्तम माना जाता है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि- विधान से की जाती है। इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 18 सितंबर 2024 को पड़ रही हैं, हालांकि इसका व्रत 17 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। भादों की पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान और चंद्र देव की भी पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं भादो पूर्णिमा की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।

Bhadrapada Purnima 2024 Shubh Muhurat (भाद्रपद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल भाद्रपद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 17 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 18 सितंबर को सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत 17 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। भाद्रपद पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 33 मिनट से लेकर 5 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। पूर्णिमा पर सुबह 09.11 से दोपहर 01.37 तक सत्यनारायण भगवान की पूजा का शुभ रहेगा। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय समय शाम को 6 बजकर 3 मिनट पर होगा। इस समय में चंद्र देव की पूजा करना शुभ होगा।

End of Feed