Basant Panchami Puja Samagri List: बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट, जानें आज की सरस्वती पूजा में क्या- क्या सामान लगता है

Basant Panchami Puja Samagri List (बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट): आज बसंत पंचमी है और बाजार सजे हुए हैं। हर जगह बसंत पंचमी की खरीदारी की जा रही है। भक्त कल माता को प्रसन्न करने की पूरी कोशिश में रहेंगे। अगर आपको भी आज मां सरस्वती की पूजा करनी है तो सबसे पहले यहां से पूजा में लगने वाले सामान की लिस्ट नोट कर लें।

Basant Panchami Puja Samagri List (बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट): हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा करते हैं। जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं और हवन भी किया जाता है। अगर आप भी सरस्वती माता की आज पूजा करने वाले हैं तो सबसे पहले आपको बाजार जाकर पूजा का सामान खरीदकर लाना है। यहां से आप बसंत पंचमी की पूजा में लगने वाले सामान की पूरी लिस्ट देख सकते हैं और जान सकते हैं कि सरस्वती पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।

basant panchami ki puja mein kya kya saman lagta

बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट (pc: pinterest)

बसंत पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट, सरस्वती पूजा सामान लिस्ट-

  1. सरस्वती मां की मूर्ति
  2. पंचामृत या पवित्र जल
  3. प्रसाद
  4. ऊन से निर्मित आसन या चटाई
  5. फूल, विशेषकर पीले फूल
  6. फूल माला या गेंदे के फूल की माला
  7. फल, विशेषकर आम, केला या पपीता यानी ऐसे फल जो पीले रंग के होते हैं
  8. हल्दी
  9. शंख
  10. अगरबत्ती या धूपबत्ती
  11. अक्षत या चावल
  12. जल रखने का कलश या पात्र
  13. कटोरा
  14. पवित्र जल
  15. घंटी
  16. घीया
  17. मक्खन
  18. गुड़
  19. सुपारी
  20. थाली
  21. साफ लाल कपड़ा
  22. अष्टगंध
  23. इत्र
  24. चंदन
  25. दीपक
  26. रुई बत्ती
  27. सिन्दूर
  28. सुपारी
  29. आम के पत्ते
  30. कमल
  31. केसर
  32. सिन्दूर लगाने के लिए कुमकुम
  33. माचिस
  34. मिठाई, विशेष रूप से पीली मिठाई

End of Feed