Banke Bihari Mandir Timing: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला, जानें अब किस समय हो सकेंगे कान्हा के दीदार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 10, 2023, 07:47 AM IST

Banke Bihari Mandir Vrindavan Timing: वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। ऐसे में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदल गया है। यहां जानें क्या है बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय।

Vrindavan Banke Bihari Temple Timing: ब्रज धाम होली के रंग में रंगा हुआ है। देशभर से लाखों की संख्या में भक्त कान्हा संग होली खेलने के लिए वृंदावन पहुंचे हुए हैं। रोजाना हजारों की संख्या में दूर दराज से लोग बांके बिहारी और राधा रानी के दर्शन को पहुंचते हैं। वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। ऐसे में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदल गया है। अगर आप भी ठाकुर जी के दर्शन के लिए वृंदावन जा रहे हैं तो पहले जान लें कि किस समय बांके बिहारी मंदिर के कपाट खुलेंगे और किस समय श्रृंगार आरती होगी।

Banke Bihari Mandir Timing: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला, जानें अब किस समय हो सकेंगे कान्हा के दीदार

Banke Bihari Mandir Vrindavan Timings

बांके बिहारी मंदिर के अंगसेवी नितिन सांवरिया गोस्वामी के अनुसार, अब बांके बिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 7:45 बजे से 12 बजे तक होंगे। श्रृंगार आरती का समय सुबह 7:55 बजे रहेगा और राजभोग आरती दोपहर 12 बजे होगी। वहीं सांयकालीन दर्शन अब देरी से होंगे। मंदिर शाम को 5:30 बजे से लेकर रात्रि 9:30 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहेगा। शयन आरती 9:30 बजे होगी।

End of Feed