Baglamukhi Jayanti Vrat Katha: बगलामुखी जयंती आज, पढ़ें दुश्मनों पर विजय दिलाने वाली मां बगलामुखी की पौराणिक कथा

Baglamukhi Jayanti Vrat Katha in Hindi (बगलामुखी जयंती व्रत कथा): मां बगलामुखी की जयंती पर पढ़ी जाने वाली यह कथा भक्तों को शक्ति, सुरक्षा और शत्रुओं पर विजय का विश्वास देती है। पढ़ें मां बगलामुखी की कथा और इसका महत्व।

बगलामुखी जयंती व्रत कथा (Baglamukhi Jayanti Vrat Katha in Hindi): हिंदू धर्म में मां बगलामुखी को दस महाविद्याओं में विशेष स्थान दिया गया है। इन्हें ऐसी देवी माना जाता है जो बुरी शक्तियों को रोक देती हैं- इसी वजह से इन्हें स्तंभन शक्ति की देवी भी कहा जाता है। बगलामुखी जयंती के दिन भक्त व्रत रखते हैं और माता की कथा सुनते हैं, ताकि जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। यहां पढ़ें मां बगलामुखी व्रत कथा (Baglamukhi Vrat Katha) और महत्व।

Baglamukhi jayanti Vrat katha

बगलामुखी जयंती व्रत कथा (Pc- Pinterest)

माँ बगलामुखी पौराणिक कथा (Maa Baglamukhi Pauranik Katha)

एक बार सतयुग में महाविनाश उत्पन्न करने वाला ब्रह्मांडीय तूफान उत्पन्न हुआ, जिससे संपूर्ण विश्व नष्ट होने लगा इससे चारों ओर हाहाकार मच गया। संसार की रक्षा करना असंभव हो गया। यह तूफान सब कुछ नष्ट-भ्रष्ट करता हुआ आगे बढ़ता जा रहा था, जिसे देख कर भगवान विष्णु जी चिंतित हो गए।

End of Feed