Bada Mangal Upay 2024: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगल का बहुत ही खास महत्व है। इस महीने के सारे मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए और उनको प्रसन्न करने से सबसे खास दिन माना गया है। बड़ा मंगल का व्रत रखने से और बजरंगबली की पूजा विधिवत करने से करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस साल बड़े मंगल की शुरुआत 28 मई 2024 से हुई थी। वहीं इस साल आखिरी बड़ा मंगल का व्रत 18 जून 2024 को रखा जाएगा। ऐसे में आखिरी बड़े मंगल के दिन संकट मोचन की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ उपायों को करना शुभफलदायी होता है। आइए जानते हैं बड़ा मंगल के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Bada Mangal Upay 2024 (बड़ा मंगल उपाय 2024)
संकट से निवारण के लिए
यदि आप अपने जीवन में किसी भी तरह के संकट से परेशान हैं तो आप साल के आखिरी बड़े मंगल के दिन भगवान हनुमान को मीठे पान के बीड़े का भोग लगाएं। ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होंगे और सारे संकटों का नाश करेंगे।
मंगल दोष से मुक्ति के लिए
साल के आखरी बड़े मंगल के दिन साधक को मटके और सुराही का दान करना चाहिए। इस दिन इन चीजों का दान करने से साधक को मंगल दोष से मुक्ति मिलती है और उस पर हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
धन प्राप्ति के लिए
बड़ा मंगल के दिन आप भगवान हनुमान को गुलाब के फूल की माला और केवड़े का इत्र अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और साधक को अन्न, धन भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
शनि दोष से मुक्ति के लिए
बड़ा मंगल के दिन तुलसी के 108 पत्तों पर राम नाम लिखकर उसकी माना बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। ऐसा करने से साधक को शनि दोष से जल्द ही छुटकारा मिलता है।
नौकरी में तरक्की के लिए
साल के आखिरी बड़े मंगल के दिन भगवान हनुमान को सिंदूर और लाल चोला अर्पित करें। ऐसा करने से आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। इसके साथ ही यदि आप किसी नये काम की तलाश कर रहें है वो आपको जल्द ही मिल जाएगी।
