Bada Mangal 2025: आज है दूसरा बड़ा मंगल, इन तरीकों से करें हनुमान जी को प्रसन्न, बनेंगे सारे बिगड़े काम

Bada Mangal 2025 Upay (बड़ा मंगल के उपाय): आज यानी 20 मई के दिन ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल है। ऐसा माना जाता है कि बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा और कुछ खास उपाय करने से सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और सुख-सौभाग्य मिलता है।

Bada Mangal 2025 Upay: सनातन धर्म में बड़ा मंगल का खास महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 20 मई को ही दूसरा बड़ा मंगल है। ये दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी को समर्पित है। इस खास दिन पर भक्त स्नान आदि कर बजरंगबली की पूजा-अराधना करते हैं। कहते हैं कि इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ करने से जीवन के दुख और तकलीफें दूर होती हैं। हनुमान जी अपने भक्तों को सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं। अगर आप भी हनुमान जी को खुश करना चाहते हैं तो आपको पूजा के साथ कुछ खास उपाय भी कर लेने चाहिए। यहां बड़ा मंगल के कुछ खास उपाय के बारे में बताया गया है।

second Bada Mangal 2025 Upay In Hindi

Remedies For Lord Hanuman In Hindi-

दान करें

दूसरे बड़े मंगल के दिन लाल रंग का बहुत महत्व है, क्योंकि यह हनुमान जी का प्रिय रंग माना जाता है। इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को लाल वस्त्र या लाल फल जैसे अनार या सेब दान करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से मंगल ग्रह भी मजबूत होता है और हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है।

End of Feed