Bada Mangal 2024 Date: बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल (Budhwa Mangal 2024) ज्येष्ठ महीने में पड़ता है और इस बार ये महीना 24 मई से 22 जून तक रहेगा। इस दौरान 4 बड़े मंगल पड़ेंगे। बजरंगबली की अराधना के लिए ये मंगलवार बेहद विशेष माने जाते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार हनुमान जी की प्रभु श्री राम से पहली मुलाकात ज्येष्ठ महीने के मंगलवार के दौरान ही हुई थी। इसलिए ही इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगलवार कहा जाता है। चलिए जानते हैं 2024 में बड़ा मंगलवार कब-कब रहेगा और इसका महत्व क्या है।
Bada Mangal 2024 Date
बड़ा मंगल 2024 लिस्ट (Bada Mangal 2024 List)
28 मई 2024 - पहला बड़ा मंगल
4 जून 2024 - दूसरा बड़ा मंगल
11 जून 2024 - तीसरा बड़ा मंगल
18 जून 2024 - चौथा बड़ा मंगल
बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल क्यों कहते हैं? (Why is Bada Mangal called Budhwa Mangal)
बहुत जी जगहों पर बड़ा मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। दरअसल इस नाम से जुड़ी एक कथा है जिसके अनुसार महाभारत के समय में जब भीम को अपने बल पर घमंड हो गया था तो उस दौरान हनुमान जी ने एक बूढ़े वानर का रूप लेकर भीम के घमंड को तोड़ दिया था। कहते हैं इसी कारण ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है।
बड़ा मंगल पर क्या करते हैं (Bada Mangal Par Kya Karte Hain)
बड़ा मंगल बजरंगबली की कृपा पाने के लिए बेहद ही उत्तम माना जाता है। इसलिए बहुत से लोग इस दिन बजरंग बाण, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया करते हैं। इसके अलावा इस दिन हनुमान जी के मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी होता है। अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो इस शुभ दिन पर धन प्राप्ति के लिए बड़ के पेड़ का एक पत्ता लेकर उसे स्वच्छ जल से साफ करें और फिर उसे हनुमान जी के समक्ष रख दें। इसके बाद पत्ते पर केसर से श्री राम लिखें और पूजा के बाद उस पत्ते को पैसे वाली जगह पर या फिर बटुए में रख लें। कहते हैं ऐसा करने से धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
