Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या के राम मंदिर पर फहराई सनातन की धर्म ध्वजा, घर पर दर्शन के साथ कैसे करें श्री राम की पूजा और आरती
श्री राम ध्यान मंत्र
नीलाम्बुजश्यामलकोमलाङ्गं
सीतासमारोपितवामभागम्।
पाणौ महासायकचारुचापं
नमामि रामं रघुवंशनाथम्॥
श्री राम चालीसा लिखित में
श्री रघुबीर भक्त हितकारी। सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी॥
निशि दिन ध्यान धरै जो कोई। ता सम भक्त और नहीं होई॥
ध्यान धरें शिवजी मन मांही। ब्रह्मा, इन्द्र पार नहीं पाहीं॥
दूत तुम्हार वीर हनुमाना। जासु प्रभाव तिहुं पुर जाना॥
जय, जय, जय रघुनाथ कृपाला। सदा करो संतन प्रतिपाला॥
तुव भुजदण्ड प्रचण्ड कृपाला। रावण मारि सुरन प्रतिपाला॥
तुम अनाथ के नाथ गोसाईं। दीनन के हो सदा सहाई॥
ब्रह्मादिक तव पार न पावैं। सदा ईश तुम्हरो यश गावैं॥
चारिउ भेद भरत हैं साखी।तुम भक्तन की लज्जा राखी॥
गुण गावत शारद मन माहीं।सुरपति ताको पार न पाहिं॥
नाम तुम्हार लेत जो कोई।ता सम धन्य और नहीं होई॥
राम नाम है अपरम्पारा। चारिहु वेदन जाहि पुकारा॥
गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो। तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो॥
शेष रटत नित नाम तुम्हारा। महि को भार शीश पर धारा॥
फूल समान रहत सो भारा। पावत कोऊ न तुम्हरो पारा॥
भरत नाम तुम्हरो उर धारो। तासों कबहूं न रण में हारो॥
नाम शत्रुहन हृदय प्रकाशा। सुमिरत होत शत्रु कर नाशा॥
लखन तुम्हारे आज्ञाकारी। सदा करत सन्तन रखवारी॥
ताते रण जीते नहिं कोई। युद्ध जुरे यमहूं किन होई॥
महालक्ष्मी धर अवतारा। सब विधि करत पाप को छारा॥
सीता राम पुनीता गायो। भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो॥
घट सों प्रकट भई सो आई। जाको देखत चन्द्र लजाई॥
जो तुम्हरे नित पांव पलोटत। नवो निद्धि चरणन में लोटत॥
सिद्धि अठारह मंगलकारी। सो तुम पर जावै बलिहारी॥
औरहु जो अनेक प्रभुताई। सो सीतापति तुमहिं बनाई॥
इच्छा ते कोटिन संसारा। रचत न लागत पल की बारा॥
जो तुम्हरे चरणन चित लावै। ताकी मुक्ति अवसि हो जावै॥
सुनहु राम तुम तात हमारे। तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे॥
तुमहिं देव कुल देव हमारे। तुम गुरु देव प्राण के प्यारे॥
जो कुछ हो सो तुमहिं राजा। जय जय जय प्रभु राखो लाजा॥
राम आत्मा पोषण हारे। जय जय जय दशरथ के प्यारे॥
जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरुपा। नर्गुण ब्रहृ अखण्ड अनूपा॥
सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी। सत्य सनातन अन्तर्यामी॥
सत्य भजन तुम्हरो जो गावै। सो निश्चय चारों फल पावै॥
सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं। तुमने भक्तिहिं सब सिधि दीन्हीं॥
ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरुपा। नमो नमो जय जगपति भूपा॥
धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा। नाम तुम्हार हरत संतापा॥
सत्य शुद्ध देवन मुख गाया। बजी दुन्दुभी शंख बजाया॥
सत्य सत्य तुम सत्य सनातन। तुम ही हो हमरे तन-मन धन॥
याको पाठ करे जो कोई। ज्ञान प्रकट ताके उर होई॥
आवागमन मिटै तिहि केरा। सत्य वचन माने शिव मेरा॥
और आस मन में जो होई। मनवांछित फल पावे सोई॥
तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै। तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥
साग पत्र सो भोग लगावै। सो नर सकल सिद्धता पावै॥
अन्त समय रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरि भक्त कहाई॥
श्री हरिदास कहै अरु गावै। सो बैकुण्ठ धाम को पावै॥
॥ दोहा ॥
सात दिवस जो नेम कर,पाठ करे चित लाय।
हरिदास हरि कृपा से,अवसि भक्ति को पाय॥
राम चालीसा जो पढ़े,राम चरण चित लाय।
जो इच्छा मन में करै,सकल सिद्ध हो जाय॥
आरती श्री रामचन्द्रजी की हिंदी में लिखित
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भवभय दारुणम्।
नव कंज लोचन, कंज मुख करकंज पद कंजारुणम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि,नव नील नीरद सुन्दरम्।
पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचिनौमि जनक सुतावरम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
भजु दीनबंधु दिनेशदानव दैत्य वंश निकन्दनम्।
रघुनन्द आनन्द कन्द कौशलचन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
सिर मुकुट कुंडल तिलकचारू उदारु अंग विभूषणम्।
आजानुभुज शर चाप-धर,संग्राम जित खरदूषणम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
इति वदति तुलसीदास,शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम हृदय कंज निवास कुरु,कामादि खल दल गंजनम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
मन जाहि राचेऊ मिलहिसो वर सहज सुन्दर सांवरो।
करुणा निधान सुजानशील सनेह जानत रावरो॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
एहि भाँति गौरी असीससुन सिय हित हिय हरषित अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनिमुदित मन मन्दिर चली॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
श्री राम पूजा विधि संक्षिप्त में
श्री राम की पूजा विधि बेहद सरल और पवित्र मानी जाती है। सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और पूजा स्थान को स्वच्छ करके रामजी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद भगवान को पंचामृत स्नान कराएं और पीले वस्त्र, तिलक व फूलों से सजाएं। घी का दीपक, कपूर और धूप जलाकर पूजा शुरू करें। रोली, अक्षत, चंदन, तुलसी दल, फल व भोग अर्पित करें। अंत में ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय नमः” जैसे मंत्रों का जाप करें और आरती के साथ पूजा पूर्ण करें।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: कई माननीयों के बीच हुआ अयोध्या राम मंदिर का ध्वजारोहण
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: सनातन के मान का प्रतीक है अयोध्या राम मंदिर की ध्वजा
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या का राम मंदिर कितना बड़ा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अयोध्या का राम मंदिर बहुत भव्य है। इसका पूरा परिसर लगभग 70 एकड़ में फैला है। मंदिर की मुख्य इमारत का माप लगभग 360 फीट लंबा, 235 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम मंदिर पर ध्वजारोहण से पहले PM Modi
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या राम मंदिर पर ध्वजारोहण का अर्थ क्या है
मंदिर पर ध्वजारोहण का अर्थ है देवता की उपस्थिति, शक्ति और संरक्षण का प्रतीक रूप में ध्वज को शिखर पर स्थापित करना। यह ध्वज मंदिर की पवित्रता, परंपरा और देवत्व की ऊर्जा का संकेत माना जाता है। मान्यता है कि जहां ध्वज लहराता है, वहां दिव्य शक्ति सक्रिय रहती है और भक्तों पर देवता की कृपा बनी रहती है। ध्वजारोहण किसी शुभ कार्य, उत्सव या विशेष अवसर पर देवता को सम्मान देने और उनकी कृपा का आह्वान करने के लिए किया जाता है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अभिजीत मुहूर्त क्यों खास है माना जाता है
अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ और शक्तिशाली समय माना जाता है क्योंकि यह सूर्य की सर्वोच्च शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। यह मुहूर्त किसी भी तिथि, वार या नक्षत्र से प्रभावित नहीं होता, इसलिए इसे निश्चय सिद्ध और हमेशा फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इसी समय भगवान श्री राम का जन्म हुआ था और भगवान श्री कृष्ण ने भी कई महत्वपूर्ण कार्य इसी मुहूर्त में किए। इस दौरान किए गए कार्यों में बाधाएं कम आती हैं और सफलता की संभावना अधिक मानी जाती है, इसलिए अभिजीत मुहूर्त विशेष रूप से शुभ माना जाता है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने ध्वजारोहण से पहले किए राम लला के दर्शन
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम दरबार के दिव्य दर्शन
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम मंदिर से देखें राम लला की सुंदर तस्वीर
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम मंदिर में ध्वजारोहण के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: आज अभिजीत मुहूर्त कब है
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होगा। अभिजीत मुहूर्त को सभी शुभ मुहूर्तों में सर्वोत्तम माना जाता है और 25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक होगा। यानी ध्वजारोहण के लिए पूरे 43 मिनट का समय मिल रहा है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: दिल्ली से अयोध्या कैसे पहुंचे
दिल्ली से अयोध्या पहुंचने के तीन प्रमुख रास्ते हैं—फ्लाइट, ट्रेन और सड़क मार्ग। सबसे तेज तरीका फ्लाइट है, जिसमें दिल्ली से महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या तक लगभग 1.5 घंटे लगते हैं। ट्रेन से भी कई सीधी और कनेक्टिंग ट्रेनें उपलब्ध हैं, जो 8 से 12 घंटे का समय लेती हैं। अगर आप सड़क से जाना चाहें तो लखनऊ मार्ग सबसे सुविधाजनक है, जहां से अयोध्या लगभग 130 किमी है और दिल्ली से कुल यात्रा समय लगभग 9–10 घंटे हो जाता है। मौसम और ट्रैफिक के अनुसार समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: ध्वजारोहण के लिए सजा अयोध्या का राम मंदिर
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: श्री राम का पूजा मंत्र
ये वाल्मीकि रामायण का स्तुति मंत्र है -श्री रामं रामभद्रं च रामचंद्रं जगत्पतिम्।
शरण्यं शरणं रामं सर्वभूतेशु भूषणम्॥
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: 5 जून 2025 को राम मंदिर में क्या हुआ था
5 जून 2025 को राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार (श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और हनुमान) की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अब 25 नवंबर को मंदिर पर ध्वजारोहण हो रहा है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: हनुमान जी की पूजा के प्रमुख मंत्र
ॐ ऐं श्री हनुमते रुद्राय नमः
ॐ दत्तात्रेयाय हनुमते नमः
ॐ ह्रां ह्रूं ह्रांसा हनुमते नमः
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: रामलला के करें दर्शन
रामलला के दर्शन से मन को मिले शांति और आनंद
चलें अयोध्या धाम, रामलला के करें मंगल दर्शन
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: श्री राम के मुख्य मंत्र
श्री राम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥
राम रामेति रामेति।
राम नाम सत्य है॥
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम मंदिर की भव्य फोटो
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को क्या हुआ था
22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में श्री रामलला की बाल रूप में प्रतिमा की स्थापना हुई थी।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: मंदिर पर ध्वजारोहण क्या दर्शाता है
ध्वजारोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता का अंतिम और सबसे पवित्र चरण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने से भगवान की उपस्थिति वहां निश्चित हो जाती है और पूरा क्षेत्र पवित्र हो जाता है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: ध्वजा पर राम राज्य के प्रतीक
इस ध्वज में भगवान श्रीराम के कुल के प्रतीक सूर्य का चित्र है और रामराज्य के प्रतीक कोविदार वृक्ष व सनातन संस्कृति के प्रतीक ‘ॐ’ का डिजाइन है, जो हाथ से ही उकेरा गया है। यह रामराज्य का भी प्रतीक है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या राम मंदिर की ध्वजा कहां बनी है
राम मंदिर में लहराने वाला ध्वज गुजरात के काश्यप मेवाड़ा ने अहमदाबाद में बनाया है। उन्होंने बताया कि इस ध्वज को बनाने में मशीनों का उपयोग नहीं किया गया है। यह ध्वज पूरी तरह से स्वदेशी चीजों से बनाया गया है। इसको बनाने में तीन लेयर वाला खास कपड़ा यूज किया गया है। जानकारी के मुताबिक इसको पैराशूट के कपड़े से बनाया गया है। इसके साथ ही सिलाई व कढ़ाई का काम पूरी तरह से हाथ से हुआ है। इस तैयार करने में 25 दिन का समय लगा है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण शुभ मुहूर्त क्या है
अयोध्या के श्रीराम मंदिर में ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होगा। अभिजीत मुहूर्त को सभी शुभ मुहूर्तों में सर्वोत्तम माना जाता है और 25 नवंबर को अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक होगा। यानी ध्वजारोहण के लिए पूरे 43 मिनट का समय मिल रहा है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम मंदिर पर ध्वज कब फहराया जाएगा
राम मंदिर पर ध्वज आज यानीी 25 जनवरी को विवाह पंचमी के शुभ मौके पर फहराया जा रहा है।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: मंदिर पर ध्वज क्यों फहराया जाता है
मंदिर पर ध्वज का फहराया जाना सबसे ज्यादा आवश्यक होता है। ध्वज मंदिर के पूर्ण और जीवंत होने का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार जिस मंदिर पर ध्वज लहराता है, वहां देवता सशरीर विराजमान होते हैं।Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: आज क्या है
आज यानी 25 नवंबर को अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण का आयोजन होगा। इसके लिए विवाह पंचमी का शुभ दिन चुना गया है।Aaj Ka Ankfal : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए 7 अक्टूबर के अंकफल से
Daily Horoscope : आज नौकरी और व्यापार में होगा लाभ, रिलेशनशिप में इन 5 राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Aaj Ka Panchang 7 October 2026: आज द्वादशी श्राद्ध पर जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, मघा नक्षत्र और तर्पण का समय
आंख के नीचे तिल का क्या है मतलब, सामुद्रिक शास्त्र जानिए यह शुभ है या अशुभ
सावधान! इन 5 राशियों पर ग्रहण योग का साया, ढाई दिन बरतें खास सावधानी
© 2026 Times Horizon Private Limited
