5 जून को 15 मिनट की इस शुभ घड़ी में होगी राम दरबार और अन्य देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए पूरी डिटेल यहां

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha 2025 Date And Time: 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा उसी दिन स्थिर लग्न व अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी।

Ayodhya Ram Darbar Pran Pratishtha 2025 Date And Time: 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में एक ऐतिहासिक अनुष्ठान होने जा रहा है। राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार और परकोटा के छह अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा उसी दिन स्थिर लग्न व अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। यह शुभ कार्य सुबह 11:25 से 11:40 बजे के बीच, केवल 15 मिनट की विशेष घड़ी में संपन्न होगा। इस पवित्र आयोजन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। साथ ही इसमें आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी और अनेक संत-महात्मा एवं धर्माचार्य भी भाग लेंगे।

5 जून को 15 मिनट की शुभ घड़ी में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की पूरी डिटेल

1 जून: यज्ञ मंडप का निर्माण पूरा किया जाएगा।

End of Feed