अध्यात्म

June Pradosh Vrat 2025: जून में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

June Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और फलदायक माना जाता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। जानिए जून में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा।

Image

जून प्रदोष व्रत 2025

June Pradosh Vrat 2025: जून के महीने में रवि प्रदोष व्रत और सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। जब प्रदोष व्रत रविवार को पड़ता है तो उसे रवि प्रदोष के नाम से जाना जाता है तो वहीं जब ये व्रत सोमवार को पड़ता है तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं। कहते हैं जो कोई प्रदोष व्रत के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। जानिए जून में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा।

जून प्रदोष व्रत 2025 (June Pradosh Vrat 2025 Date)

8 जून 2025, रविवार- रवि प्रदोष व्रत

23 जून 2025, सोमवार- सोम प्रदोष व्रत

रवि प्रदोष व्रत 2025 (Ravi Pradosh Vrat 2025)

8 जून को रवि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:18 से रात 9:19 तक रहेगा। कहते हैं रवि प्रदोष व्रत रखने से पितृ दोष से छुटकारा मिल जाता है। ये व्रत जीवन से सभी दुखों को दूर कर देता है।

सोम प्रदोष व्रत 2025 (Som Pradosh Vrat 2025)

23 जून को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त 23 जून को शाम 07:22 से रात 9:23 बजे तक रहेगा। ये व्रत भगवान शिव के अत्यन्त प्रिय माने गये व्रतों में से एक होता है। इस व्रत को रखने से मानसिक शान्ति, वैवाहिक सुख और पारिवारिक समृद्धि में वृद्धि होती है। ज्योतिष के अनुसार जिनकी कुंडली में चन्द्रदेव कमजोरी स्थिति में हो उनके लिए भी ये व्रत फलदायी माना गया है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article