August 2023: अगस्त महीने के व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर, राशिफल, शुभ मुहूर्त सबकुछ यहां जानिए

August 2023 Festivals, Muhurat, Rashifal, Grah Gochar: अगस्त का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में यदि आप इस महीने के व्रत-त्योहारों, ग्रह-गोचर, शुभ मुहूर्तों, सभी 12 राशियों के राशिफल, राशि अनुसार उपाय इत्यादि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल में इन सभी चीजों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

August 2023 Festivals, Muhurat, Rashifal, Grah Gochar: 2023 का आठवां महीना अगस्त व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा। इस महीने रक्षाबंधन, नाग पंचमी, संकष्टी चतुर्थी, श्रावण पुत्रदा एकादशी, सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, प्रदोष व्रत, पूर्णिमा व्रत जैसे कई प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। साथ ही शुक्र, सूर्य और बुध जैसे बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। साथ ही इस महीने कुछ ग्रह वक्री चाल भी चलेंगे। साथ ही अगस्त में कई शुभ मुहूर्त भी रहेंगे जिनमें आप नामकरण, मुंडन, अन्नप्राशन, संपत्ति खरीदने जैसे कार्य संपन्न कर सकते हैं। जानिए अगस्त 2023 से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी इस आर्टिकल में।

august 2023

August 2023: जानिए अगस्त महीने के व्रत-त्योहार, राशिफल, उपाय, शुभ मुहूर्त

अगस्त में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व (August Born People Personality)

अगस्त में जन्मे लोग सिंह और कन्या राशि के अंतर्गत आते हैं। जिनमें 23 जुलाई से 21 अगस्त तक जन्मे लोगों की राशि सिंह होती है जबकि 22 अगस्त से 23 सितंबर तक जन्मे लोगों की राशि कन्या होती है। अगस्त में जन्मे लोगों के अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। ये लोग भीड़ में भी अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये लोग बेहद प्रैक्टिकल स्वभाव के होते हैं। ये हकीकत में जीते हैं। ये शानदार लीडर बनते हैं। ये जिद्दी स्वभाव के होते हैं जो ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं।

End of Feed