Astrology Tips: घर में हो रहे झगड़े से हैं परेशान, इन आसान उपायों से दूर होगा गृह क्लेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 05:45 PM IST

Remedies for Home Disputes: परिवार के अंदर झगड़े से हर किसी के मानसिक स्वास्थय पर काफी असर पड़ता है। छोटी-छोटी बातों में अनबन घर का माहौल बिगाड़ सकती है। इससे नकारात्मक ऊर्चा का भी संचार होता है। ज्याोतिष में गृह कलेश से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। जानिए गृह क्लेश से बचने के लिए कुछ उपाय।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर में अनबन से होता है माहौल खराब
  • गृह क्लेश से मानसिक स्वास्थय पर पड़ता है बुरा प्रभाव
  • घर के अंदर होता है नकारात्मक ऊर्जा का संचार

Greh Kalesh Ke Upaay: परिवार के साथ हंसी खुशी हर कोई रहना चाहता है। परिवार में सुख समृद्धि‍ हो इसकी दुआ सभी करते हैं। लेकिन कई बार आपसी मनमुटाव, गलतफहमी और झगड़े के चलते घर में कलेश होने लगता है। हर रोज किसी ना किसी छोटी सी बात पर भी अनबन हो जाती है। फिर ऐसे माहौल में घर पर किसी का भी मन नहीं लगता सभी पर इसका नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है।

Home-Fights

Home Fights

कई बार किसी कारण से और कभी कभी बिना वजह के भी झगड़ा होने लगता है। ज्योतिषशास्त्र का मानना है कि घर में वास्‍तु दोष होने के कारण गृह क्लेश रहता है।समस्‍या है तो उसका समाधान भी होता है, वैसे ही वास्तु शास्त्र में इसका समाधान भी बताया गया है। अगर आपके घर में भी हर रोज झगडा होता है और गृह क्लेश रहता है , तो आप भी इन उपायों को कर इसका समाधान कर सकते हैं। यहां कुछ बेहद सरल उपाय बताएं गए है जो आपकी मदद कर सकते हैं।

End of Feed