Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ी अमावस्या 2026 में कब है, जानें डेट और टाइम, पितरों के लिए क्या उपाय करें

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ महीने की अमावस्या को आषाढ़ी अमावस्या कहा जाता है। जानें 2026 में आषाढ़ महीने की अमावस कब पड़ेगी। किस तारीख पर तिथि लगेगी। साथ ही नोट करें आषाढ़ी अमावस्या के पितरों के लिए उपाय।

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ महीने की अमावस्या को विशेष महत्व दिया जाता है। इसी अमावस को आषाढ़ी अमावस्या भी कहा जाता है। यह दिन पितरों की शांति, तर्पण, पिंडदान, दान-पुण्य और आत्मचिंतन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से किए गए कर्मों से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की कई बाधाएं दूर होने लगती हैं। यहां जानें कि आषाढ़ी अमावस 2026 में कब है।

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ी अमावस्या 2026 में कब है, जानें डेट और टाइम, पितरों के लिए क्या उपाय करें

आषाढ़ अमावस्या 2026 कब है

द्रिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या की तिथि 13 जुलाई 2026 को शाम 5:28 बजे शुरू होगी और 14 जुलाई 2026 को दोपहर 4:02 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ी अमावस्या का व्रत और धार्मिक कार्य 14 जुलाई, मंगलवार को किए जाएंगे। यानी साल 2026 में आषाढ़ अमावस्या मंगलवार, 14 जुलाई को पड़ रही है।

End of Feed