कल आषाढ़ अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, धरती पर आए पितर हो सकते हैं खुश

Ashadha Amavasya 2026 Date, Time & Upay: पितरों की पूजा के लिए आषाढ़ अमावस्या का दिन बेहद खास होता है। मान्यता है कि इस दिन पितर खुद अपने कुल के लोगों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं। चलिए अब जानें आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में।

Ashadha Amavasya 2026 Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए आषाढ़ अमावस्या यानी आषाढ़ माह में आने वाली अमावस्या तिथि का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन धरती पर स्वयं पितर आते हैं और अपने कुल को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर जाते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें खुश करना बहुत जरूरी है। शास्त्रों में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पितरों को खुश कर सकते हैं। चलिए जानें आषाढ़ अमावस्या के दिन राशि अनुसार किए जाने वाले उपायों के बारे में, जिनसे पितरों की नाराजगी दूर हो सकती है। साथ ही आपको पता चलेगा कि कल आषाढ़ अमावस्या की तिथि कब से कब तक रहेगी।

आषाढ़ अमावस्या 2026 कब है, आषाढ़ अमावस्या के उपाय

आषाढ़ अमावस्या के दिन करना न भूलें ये उपाय

आषाढ़ अमावस्या 2026 कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 13 जुलाई 2026 की शाम 6 बजकर 49 मिनट से आषाढ़ माह की अमावस्या तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन कल 14 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे में कल 14 जुलाई 2026, वार मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाएगी। बता दें कि आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों की पूजा के साथ-साथ भगवान शिव और विष्णु जी की आराधना करना भी शुभ होता है। साथ ही तुलसी के पौधे और पीपल के पेड़ की आराधना करने से महालाभ हो सकता है।

End of Feed