Ashadh Month 2026: आषाढ़ कब से शुरू होगा 2026 में, जानें इस महीने में कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे

Ashadh Month 2026: ज्येष्ठ का महीना अपने अंतिम चरण में है और आषाढ़ शुरू होने को है। आज हम आपको बताएंगें कि साल 2026 में कब से शुरू होगा आषाढ़ माह और इस महीने में कौन-कौन से प्रमुख त्योहार आएंगे।

Ashadh Month 2026: हिंदू पंचांग में आषाढ़ मास अपनी कई विशेषताओं के कारण अलग माना जाता है। यह महीना भगवान विष्णु, गुरु परंपरा और भक्ति साधना का प्रतीक है। इसी मास से चातुर्मास का शुभारंभ भी होता है। इन चार महीनों में भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और साधु-संत जप, तप और साधना में लीन रहते हैं। इस महीने की शुरूआत से ही प्रकृति में आपके हरियाली के नजारे दिखने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि इस बार आषाढ़ का महीना कब से शुरू होगा और इस बार आषाढ़ के महीने में कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे। (Ashadha Month Calendar)

Ashadh Month 2026

आषाढ़ मास 2026

कब से शुरू होगा आषाढ़ 2026

आषाढ़ के महीने को आध्यात्मिक उन्नति का महीना भी कहा जाता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य आमतौर पर नहीं किए जाते हैं, लेकिन पूजा-पाठ, दान, जप और व्रत करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास 30 जून 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ होकर 29 जुलाई 2026 (बुधवार) तक रहेगा। इस महीने में भगवान विष्णु, शिव, माता लक्ष्मी और गुरु की उपासना का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

आषाढ़ माह 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार

तिथिव्रत / त्योहार
30 जून 2026 (मंगलवार)आषाढ़ माह का शुभारंभ
3 जुलाई 2026 (शुक्रवार)संकष्टी चतुर्थी
10 जुलाई 2026 (शुक्रवार)योगिनी एकादशी
12 जुलाई 2026 (रविवार)मासिक शिवरात्रि एवं कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत
14 जुलाई 2026 (मंगलवार)आषाढ़ अमावस्या
16 जुलाई 2026 (गुरुवार)भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं कर्क संक्रांति
25 जुलाई 2026 (शनिवार)देवशयनी एकादशी (आषाढ़ी एकादशी), चातुर्मास का शुभारंभ
26 जुलाई 2026 (रविवार)शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत

End of Feed