Ash Wednesday 2023: राख बुधवार से लेकर अगले 46 दिन ईसाईयों के लिए बेहद खास, लेंट की शुरुआत का प्रतीक है ऐश वेडनेसडे

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 22, 2023, 09:09 AM IST

Ash Wednesday 2023: इस साल 22 फरवरी को ऐश बुधवार पड़ा है। ईसाई धर्म के लोगों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। राख बुधवार ईस्टर रविवार से 40 दिन पहले पड़ता है।

Ash Wednesday 2023: इस साल ऐश बुधवार यानी राख बुधवार बुधवार 22 को मनाया जा रहा है। ईसाई धर्म में ऐश बुधवार पहला दिन या लेंट के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। आधिकारिक तौर पर इसे "एशेज का दिन" नाम दिया गया है। राख बुधवार हमेशा ईस्टर रविवार से 40 दिन पहले पड़ता है (इसमें रविवार शामिल नहीं किया गया है)। राख बुधवार के दिन से ईसाई लोग समुदायिक और व्यक्तिगत दोनों माध्यमों से पश्चाताप और प्रार्थना पर ध्यान केंद्रित करके चालीसा की शुरुआत करते हैं।

ash Wednesday 2023

राख बुधवार के दिन से ईसाई लोग समुदायिक और व्यक्तिगत दोनों माध्यमों से पश्चाताप और प्रार्थना पर ध्यान केंद्रित करके चालीसा की शुरुआत करते हैं

पवित्र मिस्सा के दौरान पुरोहित एक धर्मोपदेश साझा करते हैं जो मुख्य रूप से पश्चाताप और मननृ चिंतन पर आधारित होता है। उसके बाद लोकधर्मियों को माथे पर राख लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आमतौर पर पादरी लोगों के माथे पर एक क्रॉस का चिन्ह बनाकर कहते हैं, 'तू मिट्टी से आया है और मिट्टी में लौट जायेगा'। माथे पर लगाई जाने वाली राख पिछले पाम संडे में उपयोग की गई खजूर की डालियों को जलाकर तैयार की जाती है।

End of Feed