Vastu Tips: घर में रखा धातु का कछुआ बनाएगा अमीर, जानें इसे रखने का सही तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 06:31 AM IST

Vastu Tips: घर में लोग क्रिस्टल, ताम्बा या चांदी जैसी धातुओं से बना कछुआ रखते हैं। ऐसा कहते हैं कि जिस घर में ये कछुआ होता है। वहीं कभी रुपए-पैसे की तंगी नहीं रहती है। आप इसे घर के अलावा ऑफिस या किसी दुकान में भी रख सकते हैं। इससे आपका लाभ दोगुना होगा।

Vastu Tips: घर में रखा धातु का कछुआ बनाएगा अमीर, जानें इसे रखने का सही तरीका

Vastu Tips: अक्सर आपने कई घरों में धातु का छोटा सा कछुआ जरूर देखा होगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, धातु का ये छोटा सा कछुआ घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। इसलिए लोग क्रिस्टल, ताम्बा या चांदी जैसी धातुओं से बना कछुआ रखते हैं। ऐसा कहते हैं कि जिस घर में ये कछुआ होता है। वहीं कभी रुपए-पैसे की तंगी नहीं रहती है। आप इसे घर के अलावा ऑफिस या किसी दुकान में भी रख सकते हैं। इससे आपका लाभ दोगुना होगा। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं कम होंगी। मेहनत और ईमानदारी से किए गए कार्यों में हमेशा उम्मीद से बेहतर फल मिलेगा।

वास्तु के अनुसार घर में कैसे रखें कछुआ?

1. कछुआ हमेशा पूर्णिमा तिथि पर घर लाना शुभ होता है। पूर्णिमा के दिन इसे कुछ देर कच्चे दूध में डुबाकर रखें।

2. फिर अभिजीत मुहूर्त देखकर इसे दूध में से निकालें और पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद किसी बाउल में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें कछुआ रख दें।

3. कछुआ एक जलीय जीव है, इसलिए इस बर्तन को जल वाली दिशा यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। फिर 11 बार ''ऊँ श्रीं कूर्माय नमः मंत्र'' का जाप करें।

4. ध्यान रहे कि कछुए का सिर हमेशा घर में अंदर आने की तरफ होना चाहिए। बाहर जाने की दिशा में उसे कभी ना रखें। घर में कछुआ रखने से पहले इन सभी बातों का बारीकी से ख्याल रखें।

दरअसल कुछआ भगवान विष्णु का अवतार होता है। समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु के इसी अवतार ने अपनी पीठ पर पर्वत उठाया था। इसके बाद ही समुद्र मंथन संपन्न हो पाया था। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और इंसान के जीवन में चल रही सारी दिक्कतें अपने आप खत्म होने लगती है। आज हम आपको घर में कछुआ रखने का सही तरीका बताते हैं।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Article