Why Hair Is Not Cut At Night: हिंदू धर्म में ऐसी कई प्रथाएं हैं जो सदियों से चलती आ रही है। इनमें से कई ऐसी बातें हैं जिनका जिक्र शास्त्रों में भी किया गया है। कई लोग ऐसे हैं जिनको इनके पीछे का कारण नहीं पता होता है, लेकिन फिर भी वह इन नियमों का पालन करते हैं। जैसे कई बार घर के बड़े बुजुर्ग कुछ कार्य जैसे रात में नाखून काटना, रात में बाल काटना व रात के समय झाड़ू जैसी चीजों को करने के लिए हमेशा रोकते टोकते हैं। दरअसल हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि रात में बाल काटने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में दरिद्रता आती है। इस मान्यता को सच मानकर आज भी लोग इसका पालन करते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे वैज्ञानिक व धार्मिक कारण क्या है।
जानिए वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो रात में बाल ना काटने के पीछे कारण है कि रात के समय बाल इधर-उधर उड़ जाते हैं। जिसके चलते कई बार बाल खाने में भी आ जाते हैं, जिससे तबीयत बिगड़ने का डर होता है। इसके अलावा बालों की वजह से गंदगी और बैक्टीरिया भी फैलने का डर होता है। इसलिए रात में बालों को काटने के लिए हमेशा मना किया जाता है।
मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज
विशेष रूप से हिंदू धर्म में, सूर्योदय और सूर्यास्त को बहुत महत्व दिया जाता है और किसी भी गतिविधि के लिए दिन का समय अनुकूल माना जाता है। सूर्यास्त के बाद बाल या नाखून न काटने जैसी चीजें एक पुरानी मान्यता रही हैं जिसका पालन अभी भी कई लोग करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रात में बाल काटना अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है। महालक्ष्मी समृद्धि और धन के साथ आशीर्वाद देने के लिए रात में घर रहती है, इसलिए सलाह दी जाती है कि रात में बाल नहीं काटने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

