Kumbh Rashi Rashifal 2023 (Aquarius Yearly Horoscope 2023) Kumbh Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: कुंभ वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार आपके राशि स्वामी 17 जनवरी 2023 में आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। ज्योतिष अनुसार ये चरण सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। आपके भाई - बहन, आपके प्रयास करने की गति, दांपत्य जीवन, व्यापार, आपका करियर और आपकी नौकरी नए वर्ष में पूर्ण रूप से शनि देव के प्रभाव में रहेंगे। साल ही शुरुआत में आपको स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने के संकेत मिल रहे हैं। जानिए आपकी आर्थिक लाइफ से लेकर स्वास्थ्य लाइफ तक के लिए कैसा रहेगा 2023, जानिए सबकुछ।
Kumbh Rashifal 2023: कुंभ वार्षिक राशिफल 2023
कुंभ करियर राशिफल 2023 (Kumbh Career Rashifal 2023)
कुंभ करियर राशिफल 2023 के अनुसार, इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों को अपने करियर में बहुत सावधानी से काम लेना होगा। आप जहां काम कर रहे हैं वहां आपके सहकर्मी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको नीचे गिराने की कोशिश कर सकते हैं और आपके विरुद्ध षड्यंत्र भी रचे जा सकते हैं। इससे आपको नौकरी में बड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मार्च से अप्रैल के बीच आप नौकरी बदलने की कोशिश कर सकते हैं। मई से अगस्त के बीच आपके विरोधी प्रबल रहेंगे। हालांकि सितंबर से स्थितियां धीरे-धीरे बदलनी शुरू होंगी और नवंबर - दिसंबर के महीने में जाकर आपको करियर में सफलता मिलनी शुरू होगी।
कुंभ वित्त राशिफल 2023 (Kumbh Finance Rashifal 2023)
कुंभ वित्तीय राशिफल 2023 के अनुसार साल की शुरुआत में आपको आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। लेकिन बृहस्पति के द्वितीय भाव में होने से वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। शनि का गोचर जब आपकी राशि में हो जाएगा, उसके बाद से स्थितियां और अच्छी हो जाएंगी और आप धन संबंधी मामलों में सफलता पा सकेंगे। ये वर्ष आपको कई बचत योजनाओं में निवेश करने का अच्छा मौका देगा। यदि आप शेयर बाजार से मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो इस वर्ष आप को इस संबंध में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। विशेष रुप से आपके लिए जून से जुलाई का समय अत्यंत लाभदायक साबित हो सकता है।
कुंभ धन राशिफल 2023 (Kumbh Money Rashifal 2023)
इस साल धन और लाभ की स्थिति आपकी अच्छी ही रहेगी लेकिन वर्ष की शुरुआत में थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जनवरी के महीने में विदेशी संपर्कों से धन लाभ के योग बन सकते हैं। बृहस्पति अप्रैल तक द्वितीय भाव में रहकर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इस साल मेहनत के दम पर आप अच्छा धन कमाने में सफल हो सकते हैं।
कुंभ प्रेम राशिफल 2023 (Kumbh Love Rashifal 2023)
कुंभ प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार वर्ष 2023 में आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आपके प्रियतम के बीच अच्छी बातचीत रहेगी और एक दूसरे से दिल मिला रहेगा। हालांकि मार्च के महीने में आपके रिश्ते में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन अप्रैल और मई के महीने में स्थिति में सुधार होगा। आप इस साल अपनी लव लाइफ का खुलकर आनंद ले पाएंगे।
कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Kumbh Health Rashifal 2023)
आपको इस साल अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। इस वर्ष की शुरुआत में जब शनि द्वादश भाव में रहेंगे तो स्वास्थ्य पर कुछ खर्च होंगे। मुख्य रूप से इस साल आपको आंखों में समस्या, नेत्र रोग, पैर में चोट या मोच लगना जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान गले की खराबी, टॉन्सिल बढ़ना आदि समस्याएं भी हो सकती हैं। इस दौरान आपको अच्छी दिनचर्या का और अच्छे खान-पान का पालन करना होगा।
कुंभ शिक्षा राशिफल 2023 (Kumbh Education Rashifal 2023)
कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए नव वर्ष अपनी शुरुआत में खुशखबरी लेकर आएगा। पढ़ाई में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों की कोशिश कामयाब होगी और उन्हें शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष की पहली तिमाही बहुत बढ़िया बीतेगी। हालांकि मई से लेकर सितंबर के बीच पढ़ाई में अनेक तरह के व्यवधान आएंगे। मानसिक तनाव भी रहेगा। लेकिन वर्ष के अंतिम महीने आपको अच्छी(Singh Rashifal 2023 Remedies) सफलता प्रदान करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी।
कुंभ राशिफल 2023 ज्योतिषीय उपाय (Kumbh Rashifal 2023 Remedies)
आपको शनि देव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए। गरीबों और कुष्ठ रोगियों को मुफ्त में दवाई बांटे और उनकी सेवा करें।
