आज एकादशी पर कैसे करें पूजा, यहां जानिए अपरा एकादशी की पूरी पूजा विधि, मंत्र और नियम

Apara Ekadashi Puja Vidhi 2026: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा बेहद शुभ फलदायी मानी जाती है। आइए जानते हैं इस दिन पूजा कैसे करें।

Apara Ekadashi Puja Vidhi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की पूजा के लिए बेहद पवित्र माना गया है। हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी पर व्रत को रखकर लोग श्रीहरि विष्णु की आराधना करते हैं। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को अपरा एकादशी या अचला एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अपरा एकादशी को विशेष रूप से मोक्षदायी और पुण्य फल देने वाली एकादशी माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और नियमपूर्वक व्रत रखने से अशुभ कर्मों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

Apara  Ekadashi Puja Vidhi 2026 अपरा एकादशी पूजा विधि

अपरा एकादशी पूजा विधि

अपरा एकादशी व्रत से क्या लाभ मिलते हैं?

पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की एकादशी तिथि की शुरुआत 12 मई 2026 को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर होगी और इसका समापन 13 मई 2026 को दोपहर 01 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026, बुधवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है।

End of Feed