Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी कब है 2025 में, जानिए इसकी सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Apara Ekadashi 2025 (अपरा एकादशी कब है 2025 में): हिंदू पंचांग अनुसार अपरा एकादशी का त्योहार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। शास्त्रों अनुसार इस दिन व्रत रखने से मनुष्य को उसके सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। जानिए इस साल अपरा एकादशी कब है और इसका महत्व क्या है।

Apara Ekadashi 2025 (अपरा एकादशी कब है 2025 में): अपरा का अर्थ होता है जो सब कुछ प्रदान करे। नाम के अनुसार ही अपरा एकादशी व्रत भी मनुष्य को सबकुछ देता है। सारी मनोकामनाएं पूर्ण करता है। जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। कहते हैं जो कोई ये व्रत सच्चे मन से रखता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस साल अपरा एकादशी 23 मई को मनाई जाएगी। इस दिन तुलसी, चंदन, कपूर और गंगाजल से भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए अपरा एकादशी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

अपरा एकादशी की तिथि व मुहूर्त (Apara Ekadashi 2025 Date And Time)

अपरा एकादशी का त्योहार इस साल 23 मई 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा। एकादशी तिथि का प्रारम्भ 22 मई 2025 को 01:12 AM से होगा और समाप्ति 23 मई 2025 को रात 10:29 पर होगी। इस दिन पारण का समय सुबह 05:26 से 08:11 बजे तक रहेगा।

End of Feed