Mulank 9 Ank Jyotish Rashifal 2026: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका जन्मांक 9 होता है। अंकज्योतिष में अंक 9 के स्वामी मंगल माने गए हैं। मंगल आत्मबल में वृद्धि करते हैं। राजनीति में सफलता देते हैं और प्रसिद्धि प्रदान करते हैं।
मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026
मंगल भूमि और धन प्रदान करते हैं। जन्मांक 9 वाले सुंदर शरीर वाले और जीवन में बहुत सफल होते हैं। सेना, पुलिस, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन और जमीन से जुड़े व्यवसाय में बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। साल 2026 मंगल, चंद्रमा और शुक्र से प्रभावित रहेंगे। यह साल आपके लिए उन्नति और सफलता का रहेगा। आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है?
साल 2026 जन्मांक 9 वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
इस साल आपकी जॉब में फरवरी, मार्च, सितंबर और दिसंबर में विशेष प्रोग्रेस होगी। मीडिया, फिल्म, टीवी, मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड वाले खूब सफल रहेंगे। मार्च और मई में जॉब में परिवर्तन के योग हैं। बैंकिंग और प्रशासनिक सेवा वाले बहुत सफल रहेंगे। 28 जनवरी से 17 अप्रैल तक थोड़ा संघर्ष रहेगा। 18 अप्रैल से 9 नवंबर तक समय बहुत शानदार है। जॉब चेंज करना चाहते हैं तो 18 अप्रैल से 27 सितंबर तक का समय बेहतर है। कुल मिलाकर करियर में नए आयाम गढ़ेंगे।
साल 2026 में जन्मांक 9 वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 19 जनवरी से 9 अप्रैल तक हेल्थ बहुत बेहतर रहेगी। मई और जून में रक्त विकार या नेत्र समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर और शुगर वाले अलर्ट रहें। वाहन चलाते समय 8 सितंबर से 8 दिसंबर तक सावधानी रखें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
साल 2026 जन्मांक 9 वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसा रहेगा?
लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 15 जनवरी से 27 फरवरी और 9 मई से 18 नवंबर तक प्रेम विवाह के मजबूत योग हैं। वैवाहिक जीवन बहुत बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर प्रेम और दाम्पत्य सुख का साल है।
साल 2026 में जन्मांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
यह साल धन प्राप्ति और निवेश का है। फरवरी, मार्च, जून और नवंबर में जमीन या मकान खरीद सकते हैं। व्यवसाय में नई डील होगी। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
साल 2026 में जन्मांक 9 वालों के लिए शुभ समय
फरवरी, अप्रैल, जून, सितंबर और नवंबर महीने शुभ हैं।
साल 2026 में जन्मांक 9 वालों के लिए उपाय
पूरे साल सुबह सूर्य को जल दें। मंगल के बीज मंत्र जपें। हनुमान जी की उपासना करें। लाल फल दान करें। हनुमान बाहुक पाठ करें। हर मंगलवार सुंदरकांड पाठ करें। गेहूं-गुड़ दान करें। बड़े भाई का सम्मान करें। भैरव उपासना करें। हर रविवार आदित्य हृदय स्तोत्र के 3 पाठ करें। गजेंद्र मोक्ष पाठ करें।
