अध्यात्म

अनंत चतुर्दशी कब है 2025 में, क्या इस दिन होगा गणेश विसर्जन, जानें कब रहेगा शुभ मुहूर्त

Anant Chaturdashi kab hai 2025 (Anant Chaturdashi 2025 Visarjan Date): अनंत चतुर्दशी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि आती है। इसे अनंत व्रत भी कहा जाता है। इस दिन गणेशोत्सव का समापन होगा। देखें अनंत चतुर्दशी कब है 2025 में, गणेश विसर्जन 2025 डेट, अनंत चतुर्दशी 2025 डेट की जानकारी।

Image

अनंत चतुर्दशी कब है 2025 में, क्या इस दिन होगा गणेश विसर्जन (Pic: Canva)

Anant Chaturdashi kab hai 2025 (Anant Chaturdashi 2025 Visarjan Date): अनंत चतुर्दशी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को आता है। यह गणेशोत्सव के समापन का दिन भी है। इस दिन 10 दिन की स्थापना के बाद गणपति का विसर्जन किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा भी होती है। देखें अनंत चतुर्दशी कब है 2025 में, गणेश विसर्जन 2025 डेट, अनंत चतुर्दशी 2025 डेट की जानकारी, अनंत चतुर्दशी 2025 का शुभ मुहूर्त।

अनंत चतुर्दशी कब है 2025 में

अनंत चतुर्दशी 2025 में 6 सितंबर को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 6 सितंबर को लगभग 03:12 AM बजे से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 7 सितंबर को लगभग 01:41 AM पर होगा।

अनंत चतुर्दशी 2025 का शुभ मुहूर्त, गणपति विसर्जन का समय

  • सुबह (शुभ): 07:36 AM – 09:10 AM
  • दोपहर (चरों समय — चरा, लाभ, अमृत): 12:19 PM – 05:02 PM
  • शाम (लाभ): 06:37 PM – 08:02 PM

इनके अलावा अनंत चतुर्दशी की तिथि में 6 सितंबर को 09:25 PM से 01:44 AM (रात 7–8 सितंबर की मध्यरात्रि तक) के बीच का समय भी अच्छा है। इसके अलावा 7 सितंबर को 04:36 AM से 06:02 AM के बीच का समय भी शुभ है।

अनंत चतुर्दशी का महत्व

यह पर्व भगवान विष्णु और गणपति - दोनों को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। व्रतधारी अपनी कलाई पर अनंत सूत्र (कच्चे धागे में 14 गांठें लगाकर, हल्दी या केसर से रंगा हुआ धागा) बांधते हैं। वहीं महाराष्ट्र और देश के अन्य भागों में गणेशोत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी को ही गणपति विसर्जन भी होता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article