Anant Chaturdashi 2023 Date: अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति जी का विसर्जन किया जाता है। इस दिन विष्णु जी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु का व्रत करने से और पूजा करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। गणपति पूजा की शुरुआत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हो जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी का विसर्जन कर दिया जाता है। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी का पर्व 28 सितंबर 2023 को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बप्पा को विधि- विधान के साथ पूरे 10 दिन बाद धरती लोक से विदाई दी जाती है। बप्पा के विदाई के समय बप्पा से फिर से आने की कामना की जाती है। आइए जानते हैं इस बार गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
Anant Chaturdashi
गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त (Ganesh Visarjan Shubh Muhurat)
गणपति विसर्जन के लिए भी तीन शुभ मुहूर्त हैं। पहला 06:11 से 07:00 तक, दूसरा 10:42 से 3 :10 तक और तीसरा 4 :41 से 9: 10 तक। आप इसमे से किसी भी समय में गणपति विसर्जन कर सकते हैं।
