Akshaya Tritiya 2023 Date: जानें अक्षय तृतीया की सही तारीख और समय, ये है सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 11:21 AM IST

Akshaya Tritiya 2023 Date And Time (अक्षय तृतीया 2023 तारीख और समय): अक्षय तृतीया 22 अप्रैल दिन शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:49 से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा। यहां जानिए अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का सटीक समय।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्षय तृतीया इस बार 22 अप्रैल को मनाई जाएगी
  • ये त्योहार हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है
  • इस दिन सोने की खरीदारी का विशेष महत्व माना गया है

Akshaya Tritiya 2023 Date And Time (अक्षय तृतीया 2023 तारीख और समय): अक्षय तृतीया 22 अप्रैल दिन शनिवार को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया तिथि की शुरुआत 22 अप्रैल को सुबह 07:49 AM से होगी और इसकी समाप्ति 23 अप्रैल की सुबह 07:47 AM पर होगी। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये दिन बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। कहते हैं इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे कई जगह आखा तीज (Akha Teej 2023) के नाम से भी जानते हैं। अक्षय शब्द का अर्थ होता है जिसका कभी क्षय न हो या कभी नाश न हो। इसलिए इस दिन किए जाने वाले दान-पुण्य,यज्ञ,जप जैसे शुभ कार्यों के फलों में कभी कमी नहीं आती है। यहां देखें अक्षय तृतीया की पूजा और सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त।

akshaya tritiya 2023 (1)

Akshaya Tritiya 2023 Date And Time: अक्षय तृतीया कब है 2023

Akshaya Tritiya 2023 Date And Puja Time (अक्षय तृतीया 2023 डेट और पूजा मुहूर्त)

अक्षय तृतीया 2023 डेट22 अप्रैल 2023, शनिवार
अक्षय तृतीया 2023 पूजा मुहूर्त07:49 AM से 12:20 PM
अक्षय तृतीया 2023 पूजा अवधि04 घण्टे 31 मिनट
अक्षय तृतीया 2023 तिथि प्रारम्भ22 अप्रैल में 07:49 AM बजे
अक्षय तृतीया 2023 तिथि समाप्त23 अप्रैल 07:47 AM बजे तक

End of Feed