Aja Ekadashi 2023 Parana Time: अजा एकादशी व्रत का पारण समय यहां जानें

Aja Ekadashi 2023 Parana Time And Vrat Katha In Hindi: कहते हैं अजा एकादशी की कथा सुनने से अश्वमेध यज्ञ, कठिन तपस्या और तीर्थों में दान-स्नान आदि करने से मिलने वाले फल से भी कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है और साथ ही व्यक्ति इस लोक में सुख भोग कर अंत में विष्णु लोक में पहुंच जाता है। यहां आप जानेंगे एकादशी व्रत का पारण समय और कथा।

Ekadashi Parana Time 2023: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आज अजा एकादशी है। हिंदू पंचांग अनुसार ये एकादशी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पड़ती है। मान्यता है इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है उसे उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। अजा एकादशी पर विधि विधान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए और अजा एकादशी की कथा भी जरूर सुननी चाहिए। यहां देखें अजा एकादशी की व्रत कथा और पारण समय।

aja ekadashi vrat katha

Aja Ekadashi Vrat Katha In Hindi

Ekadashi Parana Time Today 2023 (एकादशी व्रत पारण समय 2023)

अजा एकादशी व्रत का पारण समय 11 सितंबर की सुबह 06:04 से 08:33 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 11:52 बजे का है।

End of Feed