Aja Ekadashi 2025: इस उत्तम योग में मनाई जाएगी अजा एकादशी, मिलेगी तिगुनी सफलता, कैसे करें श्री हरि की पूजा

Aja Ekadashi 2025: भादो मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहते हैं। 2025 में अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन एक विशेष योग बन रहा है। अजा एकादशी 2025 पर त्रिपुष्कर योग है। अजा एकादशी की कथा में राजा हरिश्चंद्र का उल्लेख है। यहां देखें भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें।

Aja Ekadashi 2025: भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी, जिसे अजा एकादशी या अन्नदा एकादशी के नाम से जाना जाता है, 19 अगस्त को है। दृक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 18 अगस्त को शाम 5 बजकर 22 मिनट से शुरू होकर 19 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक है। विशेष है कि इस दिन उत्तम त्रिपुष्कर योग भी है।

aja ekadashi 2025 panchang

अजा एकादशी 2025 (Pic: AI Image)

अजा एकादशी 19 अगस्त 2025 का पंचांग

इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 57 मिनट पर होगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेगा और आर्द्रा नक्षत्र 20 अगस्त को प्रात: 1 बजकर 7 मिनट तक है। राहुकाल दोपहर 3 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इस दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, जो इसे और भी शुभ बनाता है।

End of Feed