Ahoi Ashtami Arghya Vidhi And Time 2024: अहोई अष्टमी के दिन कब दिया जाएगा अर्घ्य, यहां जानिए विधि और टाइम

Ahoi Ashtami Arghya Vidhi And Time 2024: अहोई अष्टमी के दिन शाम के समय तारों को अर्घ्य देने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं अहोई अष्टमी के दिन अर्घ्य देने की विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ahoi Ashtami Arghya Vidhi And Time 2024: सनातन धर्म में अहोई अष्टमी के व्रत का बहुत ही विशेष महत्व है। ये व्रत इस साल आज यानि 24 अक्तूबर 2024 को रखा जा रहा है। इस दिन का व्रत माताएं अपने संतान की दीर्घ आयु के लिए करती हैं। अहोईअष्टमी के माताएं पूरे दिन निर्जला रहकर करती हैं और शाम के समय में अहोई माता की विधि- विधान से पूजा की जाती है। इस दिन अहोई माता की विधिवत पूजा करने से निःसंतान महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही संतान को लंबी आयु का भी वरदान मिलता है। इस दिन शाम में चंद्रमा और तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में आइए जानें अर्घ्य की विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Ahoi Ashtami Star Arghya Time 2024 (अहोई अष्टमी के तारों को अर्घ्य कब दिया जाएगा 2024)

अहोई अष्टमी के दिन तारों को उगने का समय शाम के 6 बजकर 6 मिनट पर होगा। ऐसे में तारा दर्शन आप शाम 6 बजे कर सकते हैं और तारों को इस समय में अर्घ्य दे सकते हैं। जो लोग तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलते हैं वो लोग इस समय पर अर्घ्य दे सकते हैं।

End of Feed