Chanakya Niti For Life: ये चार लक्ष्य सभी के लिए अहम, नहीं हासिल करने पर जीवन है व्‍यर्थ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 06:07 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने जीवन को सफल और सार्थक बनाने के कई उपाय बताएं हैं। आचार्य कहते हैं कि, मनुष्‍य के रूप में किसी भी व्‍यक्ति का जन्‍म किसी कारण से होता है। इसलिए मानव जीवन को कभी भी व्‍यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। आचार्य ने मानव जीवन को सफल बनाने के लिए चार अहम लक्ष्‍य भी बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मनुष्‍य को जीवन में सार्थक लक्ष्‍य हासिल करना जरूरी
  • बिना लक्ष्‍य व कार्य के मनुष्‍य का जीवन मृतक के समान
  • मनुष्‍य जीवन का अंतिम पड़ाव होता है मोक्ष

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में मानव जीवन को आसान और बेहतर बनाने के कई उपाय बताएं हैं। उन उपायों को अपनाकर एक साधारण व्‍यक्ति भी अपने जीवन को सफल बना सकता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, धरती पर हर व्‍यक्ति का जन्‍म किसी न किसी कारणवश ही होता है। इसलिए लोगों को अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए कुछ न कुछ ऐसा कार्य जरूर करना चाहिए, जिसे लोग बाद में भी याद करते रहें। आचार्य ने एक श्लोक के माध्‍यम से मनुष्‍य जीवन के चार लक्ष्‍यों के बारे में बताया है। आचार्य कहते हैं कि, सभी मनुष्‍य को इन चार लक्ष्‍यों में से एक न एक लक्ष्‍य को जरूर हासिल करना चाहिए, ताकि उसका जीवन व्‍यर्थ न जाए।

श्लोक

धर्मार्थकाममोश्रेषु यस्यैकोऽपि न विद्यते।

End of Feed