Chanakya Niti: इन 4 जगहों पर धन खर्च करने में कभी न करें संकोच, सुधर जाएगा लोक-परलोक

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 10:39 AM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि मनुष्‍य अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करता है। इस मुश्किल वक्‍त से उसके कर्म ही उसे बाहर निकालते हैं। कर्म को अच्‍छा बनाने के लिए दूसरों की मदद करने या दान करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। क्‍योंकि यही कार्य व्‍यक्ति के लोक और परलोक को सुधारने में मदद करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीमार लोगों की मदद करने से कभी पीछे न हटें
  • गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने से मिलती है तरक्‍की
  • सामाजिक व धार्मिक कार्य पर दान से मिलता है पुण्‍य

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य का नीतिशास्‍त्र मनुष्‍य जीवन के लिए अनमोल है। इसमें आचार्य के विचार और नीतियों को एक सूत्र में पिरोया गया है। आचार्य ने अपनी इन्‍हीं नीतियों से नंदवंश का नाश कर एक साधारण से बालक को सम्राट बनाया। जिसने बाद में मौर्य वंश की स्थापना की। आचार्य के इस नीतिशास्‍त्र में बताए गए उपायों को अपनाकर कई परेशानियों से बचा जा सकता है। इसमें कई ऐसी खास नीतियों का उल्लेख किया गया है, जिससे सफलता की सीढ़ी चढ़ा जा सकता है। आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि मनुष्‍य के लिए धन सबसे ज्‍यादा कीमती होता है। इसलिए धन को हमेशा जांच-परख कर खर्च करना चाहिए। हालांकि आचार्य ने कई ऐसी जगहों का भी जिक्र किया है, जहां पर खुलकर पैसा खर्च करना चाहिए।

Chanakya policy.

इन कार्यों पर खुलकर करें धन खर्च, सुधर जाएगा लोक-परलोक

बीमारी व्‍यक्ति के इलाज में

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बीमार व्‍यक्ति के इलाज और सेवा के लिए कभी भी धन खर्च करने में झिझक नहीं दिखानी चाहिए। जहां तक संभव हो सके बीमार व्‍यक्ति की मदद करनी चाहिए। क्‍योंकि आपकी इस मदद से किसी इंसान को नया जीवन मिल सकता है। किसी का जीवन बचाना सबसे बड़ा परोपकार माना जाता है। इससे मिलने वाला पुण्‍य सफलता व तरक्‍की के नए रास्‍ते खोल देता है।

End of Feed