Paush Mass Importance: बेहद खास होता है पौष माह, जानिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार क्या करना है शुभ

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 10:23 PM IST

Paush Mass Importance: हिन्‍दू पंचांग के अनुसार 9 दिसंबर से पौष माह की शुरुआत हो रही है। इस मास का हिन्‍दू धर्म में बहुत महत्व है, यह मास सूर्य को समर्पित है। पौष माह में नियमित रूप से सूर्यदेव को जल चढ़ाने पर संपन्नता आती है और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। इस माह लोग हर रविवार को सूर्य देव का व्रत रखते और उन्‍हें अर्घ्य देकर तिल-चावल की खिचड़ी का भोग लगाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पौष मास का हिन्‍दू धर्म में है बहुत महत्‍व, सूर्य को समर्पित यह मास
  • सूर्यदेव की पूजा करने और जल चढ़ाने पर घर में आती है संपन्नता
  • रविवार को वर्त रखने से सूर्य देव से मिलती है लंबी उम्र का वरदान

Paush Mass Importance: साल 2022 का आखिरी माह दिसंबर शुरू हो चुका है। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार 9 दिसंबर से पौष माह की शुरुआत हो रही है। सनातन धर्म में इस मास का बहुत महत्व है। पौष माह में नियमित रूप से सूर्यदेव को जल चढ़ाने पर संपन्नता आती है और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। मान्‍यता है कि इस मास में नौकरी-व्यापार और रोजगार से जुड़ी परेशानियों का भी अंत होता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, पौष माह सूर्य को समर्पित है। इस मास में सूर्य की 11 हजार किरणें इंसान को ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करती हैं।

paush mass importance.

पौष माह है सूर्य को समर्पित, जानिए इस मास क्‍या करना रहेगा शुभ

इस माह लोग हर रविवार को सूर्य देव का व्रत रखते और उन्‍हें अर्घ्य देकर तिल-चावल की खिचड़ी का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि इससे लंबी उम्र का वरदान मिलता है और सूर्य देव की कृपा भी मिलती है। साथ ही जीवन में संपन्नता की कभी कोई कमी नहीं रहती। तो आइए जानते हैं शास्त्रों में इस दिन किन बातों का ख्याल रखना अधिक आवश्यक बताया गया है।

End of Feed