आषाढ़ माह की सप्तमी कब है 2026, क्या है इस तिथि का महत्व, किसकी पूजा के लिए मानी जाती है विशेष

Aashadh Saptami 2026: आषाढ़ मास में सप्तमी कब है। जानें आषाढ़ महीने की कृष्ण और शुक्ल सप्तमी 2026 की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व। जानें इन तिथि पर किसकी पूजा का विधान है।

Aashadh Saptami 2026: हिंदू पंचांग में हर तिथि का अपना महत्व है, लेकिन कुछ तिथियां ऐसी होती हैं जिनका संबंध सीधे किसी देवी-देवता की पूजा से माना जाता है। सप्तमी ऐसी ही तिथि है, जिसे भगवान सूर्य की आराधना के लिए सबसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने और उनकी पूजा करने से जीवन में ऊर्जा, आरोग्य और सकारात्मकता का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप भी 2026 में आषाढ़ माह की सप्तमी की सही तारीख और इसका महत्व जानना चाहते हैं, तो यहां पूरी जानकारी पढ़िए।

aashadh ki Saptami kab hai 2026

आषाढ़ मास में सप्तमी किस तारीख को पड़ेगी

आषाढ़ में दो बार आएगी सप्तमी

आषाढ़ महीने में सप्तमी तिथि दो बार पड़ती है। एक बार कृष्ण पक्ष में और दूसरी बार शुक्ल पक्ष में। दोनों का अपना अलग पंचांग समय है, इसलिए पूजा या व्रत करने से पहले सही उदया तिथि जान लेना जरूरी होता है।

End of Feed