आज यम का दीपक कब जलाना है, जानें आज का यम दीपक जलाने का टाइम, आपके शहर में कब जलेगा यम दीपक

Yam Deepak Jalane Ka Time Today 6 November 2026: आज 6 नवंबर 2026 को यम दीपक कब और कितने बजे जलाना है? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, लखनऊ, जयपुर समेत देश के 50 शहरों में यम दीपदान का शुभ समय और सही विधि। जानें यम का दीया कब जलाया जाता है।

Yam Deepak Jalane Ka Time Today 6 November 2026: धनतेरस का दिन सिर्फ खरीदारी और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए ही खास नहीं होता। इस दिन एक ऐसा दीपक भी जलाया जाता है, जिसका संबंध परिवार की खुशहाली और लंबी उम्र की कामना से जुड़ा है। इसे यम दीपक या यमराज का दीपक कहते हैं। मान्यता है कि धनतेरस की शाम घर के बाहर दक्षिण दिशा में यम दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और परिवार पर यमराज की कृपा बनी रहती है।

Yam Deepak Jalane Ka Time

यम दीपक जलाने का समय (फोटो: AI)

इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आज यम दीपक कितने बजे जलाना चाहिए? क्या इसे लक्ष्मी पूजा के समय ही जलाते हैं या इसका मुहूर्त अलग होता है? आइए जानते हैं यम दीपक जलाने का सही समय, पूजा की विधि और इससे जुड़ी खास बातें।

End of Feed