आज सूर्यास्त कब होगा 13 फरवरी 2026, आज एकादशी कितने बजे तक है, आज विजया एकादशी 2026 का व्रत कब तक रहेगा

Aaj Suryast kab hoga 13 February 2026 (Ekadashi End Time Today), आज एकादशी कितने बजे तक है: आज 13 फरवरी 2026 को सुबह सूरज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की ग्यारस में निकला था, जिसके चलते आज विजया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज शुक्रवार है तो इस नाते आज की शाम श्री हरि के साथ लक्ष्मी जी का पूजन भी फलदायी रहेगा। इसलिए आज का सूर्यास्त समय और चंद्रोदय समय जानना जरूरी है। जानें अपने शहर का यह समय। साथ ही जानें क्या आज 13 फरवरी 2026 को होगा एकादशी का पारण।

Aaj Suryast kab hoga 13 February 2026 (Ekadashi End Time Today): आज 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की ग्यारस तिथि पर आज विजया एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में विजय प्राप्त होती है। सुबह सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं ने व्रत और पूजा का संकल्प लिया। अब दिन ढलने के साथ सभी की नजर सूर्यास्त और चंद्रोदय के समय पर है, क्योंकि शाम की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यहां जानें सिटीवाइज टाइम।

aaj Suryast kab hoga 13 February 2026, ekadashi 2026

Aaj Suryast kab hoga time (आज एकादशी कितने बजे तक है) (Pic: AI Image TNN)

Aaj Suryast kab hoga time (आज एकादशी कितने बजे तक है)

आज अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय थोड़ा-बहुत भिन्न रहेगा। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सूर्यास्त लगभग शाम 6:05 बजे के आसपास होगा। लखनऊ में सूर्यास्त करीब 5:55 बजे और वाराणसी में लगभग 5:50 बजे के आसपास होने की संभावना है। इसी समय के आसपास चंद्रोदय भी होगा, जो व्रत रखने वालों के लिए विशेष महत्व रखता है।

End of Feed