Aaj Suraj Kab niklega 26 march 2026 (आज का सूर्योदय टाइम): हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्योदय के साथ दिन की शुरुआत मानी जाती है और जब बात माता रानी के नवरात्रों की हो तो हर सुबह का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज 26 मार्च 2026, गुरुवार का दिन है। आज लोगों में काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है कि आज अष्टमी है या नवमी का व्रत करना है। यदि आप भी दोनों तिथियों के बीच फैसला नहीं कर पा रहे हैं, तो इस लेख में आपको सटीक जवाब मिल जाएगा। दिन चाहे कोई भी हो हिंदू धार्मिक परंपरा में सूर्योदय का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए आज के दिन सूर्योदय का समय, पूजा का मुहूर्त और दिनचर्या आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास मानी जाएगी। तो चलिए जानते हैं आज सूरज कब निकलेगा, अष्टमी या नवमी कौन सी तिथि का सूर्योदय होगा और आज पूजन का शुभ समय क्या है?
आज सूरज कब निकलेगा (26 मार्च 2026)
26 मार्च 2026 को Delhi-NCR में सूर्योदय का अनुमानित समय सुबह लगभग 6:19 बजे होगा। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सूर्योदय का समय क्या है। हालांकि स्थान के अनुसार इसमें 1–2 मिनट का अंतर हो सकता है।
- दिल्ली (NCR) – सुबह 6:19 बजे
- मुंबई – सुबह 6:34 बजे
- कोलकाता – सुबह 5:36 बजे
- चेन्नई – सुबह 6:02 बजे
- बेंगलुरु – सुबह 6:13 बजे
- हैदराबाद – सुबह 6:10 बजे
- अहमदाबाद – सुबह 6:30 बजे
- जयपुर – सुबह 6:25 बजे
- लखनऊ – सुबह 6:06 बजे
- पटना – सुबह 5:50 बजे
- भोपाल – सुबह 6:17 बजे
- चंडीगढ़ – सुबह 6:18 बजे
- अमृतसर – सुबह 6:22 बजे
- पुणे – सुबह 6:31 बजे
- वाराणसी – सुबह 5:54 बजे
- इंदौर – सुबह 6:20 बजे
- नागपुर – सुबह 6:04 बजे
- सूरत – सुबह 6:32 बजे
- कानपुर – सुबह 6:04 बजे
- रांची – सुबह 5:44 बजे
- गुवाहाटी – सुबह 5:12 बजे
- देहरादून – सुबह 6:12 बजे
- शिमला – सुबह 6:15 बजे
- श्रीनगर – सुबह 6:23 बजे
- तिरुवनंतपुरम – सुबह 6:12 बजे
आज अष्टमी या नवमी आज कौन से दिन का सूरज निकलेगा?
आज 26 मार्च 2026 के दिन लोगों में तिथि को लेकर बहुत संशय बना हुआ है। आज अष्टमी तिथि है, या नवमी इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज हैं। पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि होगी, जो दोपहर 11:48 AM तक रहेगी। इसके बाद 11:48 AM से नवमी तिथि लग जाएगी। यानी आज का सूर्योदय अष्टमी तिथि का होगा।
नवरात्रि के आठवें दिन का पूजन टाइम
चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। यह देवी दुर्गा का अत्यंत शांत, सौम्य और उज्ज्वल स्वरूप माना जाता है। मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में शुद्धता, सुख-समृद्धि और मन की शांति प्राप्त होती है। मान्यता है कि इनके आशीर्वाद से सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां महागौरी का वर्ण अत्यंत गोरा और दिव्य है, इसलिए इन्हें ‘महागौरी’ कहा जाता है। वे अपने भक्तों को सौभाग्य, वैवाहिक सुख और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं।
आज 26 मार्च 2026 को नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी के पूजन का शुभ समय सुबह 6:18 AM से 7:32 AM तक और दोपहर 12:02 PM से 12:50 PM तक है।
