आज नवरात्रि का कौन सा दिन है, नवरात्र के चौथे दिन किस देवी की पूजा होती है, पढ़ें नवरात्र के चौथे दिन की कथा, मंत्र, आरती

Aaj navratri ka kaun sa din hai (navratri fourth day which devi): सोमवार, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हो गए हैं। 25 सितंबर को यानी आज नवरात्र का चौथा दिन है। यहां देखें नवरात्र के चौथे दिन किस देवी की पूजा होती है। देखें नवरात्र के चौथे दिन की देवी की कथा, मंत्र, आरती, पूजा विधि आदि की पूरी जानकारी।

Aaj navratri ka kaun sa din hai (navratri fourth day which devi): सितंबर में शारदीय नवरात्र 2025 चल रहे हैं। आज यानी गुरुवार, 25 सितंबर को नवरात्र का चौथा दिन है। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा होती है। मां के इस रूप को मनोकामनाएं पूर्ति वाला और बाधाएं दूर करने वाला माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह के 11: 48 से शुरू होकर 12:37 मिनट तक रहेगा। 25 सितंबर को और राहुकाल दोपहर के 1:43 बजे से शुरू होकर 3:13 बजे तक रहेगा।

navratri fourth day, navratri ke chauthe din ki puja

नवरात्र के चौथे दिन किस देवी की पूजा होती है

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की कथा

बहुत समय पहले जब सृष्टि का कोई अस्तित्व नहीं था, न दिन था, न रात, न सूर्य था और न चंद्रमा, चारों ओर केवल अंधकार था। तब मां कूष्मांडा ने अपनी दिव्य शक्ति और मुस्कान से सूर्य के तेज का निर्माण किया और ब्रह्मांड को आलोकित कर दिया। उन्हीं के कारण ही जीवन का आरंभ हुआ।

End of Feed