आज क्या है 27 फरवरी 2026 को, आज कौन सी तिथि है, आज कौन सा वार है, जानें आज एकादशी है या नहीं, आज की एकादशी का नाम

Aaj Kya hai 27 February 2026 (Aaj Kon si tithi hai): आज 27 फरवरी 2026 को शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की ग्यारस है। यहां देखें कि इस प्रकार क्या आज एकादशी है, क्या आज ही ग्यारस का व्रत रखा जा रहा है। अगर आज एकादशी है तो कौन सी एकादशी है आज, आज की एकादशी का नाम क्या है - जानें ये सारी जानकारी इस लेख में। साथ ही देखें कि आज कौन सा व्रत रखना है।

Aaj Kya hai 27 February 2026 (Aaj Kon si tithi hai): आज 27 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह तिथि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इस तिथि को ग्यारस भी कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि आज आमलकी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। फाल्गुन महीने में आने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है और इसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि रंगभरी एकादशी पर पार्वती जी का गौना हुआ था। इस वजह से यह एकादशी तिथि गौरी-शंकर के भक्तों के लिए भी विशेष स्थान रखती है।

Aaj Kya hai 27 February 2026, Rangbhari ekadashi photo

आज 27 फरवरी 2026 को कौन सी तिथि है, कौन सा व्रत है

फाल्गुन का महीना स्वयं में ही भक्ति और उत्सव का संगम माना जाता है। होली से पहले आने वाली यह एकादशी भक्तों के लिए आध्यात्मिक शुद्धि और पुण्य अर्जित करने का अवसर लेकर आती है।

End of Feed