आज क्या है 24 अप्रैल 2026 को, आज किसकी जयंती है, आज कौन सा वार है, आज की तिथि व दिन विशेष

Aaj kya hai 24 April: आज शुक्रवार है और पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यहां जानें कि आज कौन सा व्रत है, आज कौन सी जयंती है और आज किसकी पूजा होगी।

Aaj kya hai 24 April: हिंदू पंचांग के अनुसार 24 अप्रैल 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि (Aaj ki tithi) है, जिसे विशेष रूप से माता बगलामुखी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही शुक्रवार होने के कारण आज वैभव लक्ष्मी व्रत भी रखा जा रहा है। देवी साधना, धन-समृद्धि और शक्ति उपासना के लिए यह दिन बेहद शुभ संयोग लेकर आया है।

aaj kya hai 24 april

आज 24 अप्रैल को क्या है, किस देवी का दिन है

आज 24 अप्रैल को किसकी जयंती है

आज बगलामुखी जयंती है जो वैशाख शुक्ल की अष्टमी तिथि को आती है। दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या मानी जाने वाली माता बगलामुखी को शत्रु बाधा नाशिनी और विजय प्रदान करने वाली देवी कहा जाता है। मान्यता है कि देवी की उपासना से व्यक्ति को न्याय, साहस और मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। विशेष रूप से कोर्ट-कचहरी, प्रतियोगिता, विवाद या विरोधी परिस्थितियों से जूझ रहे लोग इस दिन माता की पूजा करते हैं।

End of Feed