आज क्या है 13 जून 2026 को, क्या आज अधिकमास की मासिक शिवरात्रि है, जानें आज कौन सी तिथि है

Aaj kya hai 13 June 2026: आज 13 जून 2026 को अधिकमास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और आज शाम से ही चतुर्दशी तिथि लगेगी। जानें आज कौन सा व्रत है और क्या आज मासिक शिवरात्रि है।

Aaj kya hai 13 June 2026: आज 13 जून 2026 को अधिकमास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और आज शाम से ही चतुर्दशी तिथि भी लगेगी। हर महीने मासिक शिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह पर्व विशेष रूप से आध्यात्मिक साधना, उपासना और व्रत के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक तथा भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं। आइए जानते हैं अधिकमास की मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) कब है और ये त्योहार कब मनाया जाएगा।

aaj kya hai

आज क्या है, क्या आज मासिक शिवरात्रि है

अधिकमास शिवरात्रि 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 13 जून 2026, शनिवार को शाम 4:07 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 14 जून 2026, रविवार को दोपहर 12:19 बजे समाप्त होगी। इसी चतुर्दशी तिथि में अधिकमास शिवरात्रि का व्रत और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। क्योंकि शिवरात्रि का पूजन रात्रि के आधार पर किया जाता है, इसलिए आज 13 जून को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा।

End of Feed