आज के चंद्र ग्रहण का असर कितने दिन तक रहेगा, इन राशियों को डरा सकता है आने वाला समय, इतने दिन मचेगी उथल-पुथल

आज के चंद्र ग्रहण का असर कितने दिन तक रहेगा (Chandra Grahan September 2025 Side effects): 7 सितंबर 2025 का चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है। हालांकि आज रात यह 9:58 बजे शुरू होकर 8 सितंबर को 1:26 am तक रहेगा। लेकिन इसका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। जानें इस बारे में।

आज के चंद्र ग्रहण का असर कितने दिन तक रहेगा (Chandra Grahan September 2025 Side effects): साल 2025 का दूसरा खग्रास चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:58 बजे शुरू होकर 8 सितंबर की रात 1:26 बजे समाप्त होगा। इसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट 2 सेकंड होगी। यह ग्रहण कुंभ राशि के शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा।

aaj ke chandra grahan ka prabhav kab tak rahega

आज के चंद्र ग्रहण का असर कितने दिन तक रहेगा (Pic: Canva)

चंद्र ग्रहण सितंबर 2025 का प्रभाव कितने दिन तक रहेगा

ज्योतिषाचार्य सचित पंडित के अनुसार, इस ग्रहण का प्रभाव लगभग 90 दिन तक रहेगा। यह ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है। कुंभ राशि सामाजिक नेटवर्क, मानवता और नवाचार का प्रतीक है, जबकि चंद्रमा मन, भावनाएं, माता और धन का कारक है। राहु-चंद्र की युति मानसिक उतार-चढ़ाव, भ्रम और आकस्मिक बदलाव ला सकती है। जिनकी राहु या गुरु महादशा/अंतरदशा चल रही है, उन पर प्रभाव विशेष रहेगा।

End of Feed