Aaj kaun sa grahan hai 3 march 2026 (Aaj surya grahan lag raha hai ya chandra grahan), Which Grahan Today: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 3 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से ग्रहण लगने वाला है। आज का ग्रहण धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, जो हर साल में कम से कम चार बार और अधिक से अधिक सात बार लगता है। फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर आज लगने वाला ग्रहण कई मायनों को खास है, लेकिन कई लोगों के मन में शंका है कि, आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है या फिर सूर्य ग्रहण।यहां पढ़ें आज 3 मार्च को कौन सा ग्रहण है, चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण की पूर्ण जानकारी।
aaj 3 march ko surya grahan hai ya chandra grahan
आज चंद्र ग्रहण लगेगा या सूर्य ग्रहण
हिंदू पंचांग के अनुसार आज 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इससे मात्र 15 दिन पहले ही फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। अब आज 3 मार्च को साल का पहला और एकमात्र पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है।
चंद्र ग्रहण क्या होता है
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और पृथ्वी चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी में रूकावट ला देती है। पूर्ण चंद्र ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) में प्रवेश कर जाता है। ग्रहण के समय पर चंद्रमा पूर्ण रूप से काला नहीं होता है बल्कि लाल-नारंगी रंग का दिखने लगता है। ऐसे में इसे ब्लड मून कहा जाता है।
सूर्य ग्रहण क्या होता है
सूर्य ग्रहण वह खगोलीय घटना होती है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पूरी तरह या आंशिक रूप से नहीं पहुंच पाता है। इस कारण सूर्य ढका-ढका दिखाई देता है। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही लगता है और यह पूर्ण, आंशिक हो सकता है।
3 मार्च चंद्र ग्रहण कहां देखा जाएगा
यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र और उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। भारत के अधिकांश स्थानों पर ग्रहण का अंतिम चरण चंद्रोदय के समय दिखाई देगा। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पूर्ण ग्रहण का अंतिम भाग भी देखा जा सकेगा।
3 मार्च को चंद्र ग्रहण कब लगेगा
आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लगेगा और इसका समापन शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले ही शुरू हो गया है।
