Aaj Ka Rashifal : इन चार राशि के लोगों को बरतनी होगी सावधानी, 8 मई को हो सकता है आर्थिक नुकसान

Aaj Ka Rashifal (8 May 2026) आज का राशिफल : 8 मई का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। यहां पढ़ें 12 राशियों का पूर्ण राशिफल।

Aaj Ka Rashifal (8 May 2026) आज का राशिफल : आज चन्द्रमा मकर राशि में है। शनि, मंगल मीन, सूर्य मेष, शुक्र वृष, गुरु मिथुन व केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का चतुर्थ चरण है। सूर्य की राशि में केतु आध्यात्मिक उन्नयन का मार्ग तय करते हैं। बारहवां केतु मोक्ष देता है। विष्णु उपासना करें। राम व कृष्ण नाम का जप करें। नाम जप से बड़ा कुछ भी नहीं है। कलयुग में भक्ति मार्ग बहुत ही सरल व सहज है। हरि नाम संकीर्तन व दान का महात्म्य सर्वाधिक है।

शुक्रवार का राशिफल

जब प्रारब्ध कभी बेवजह निराश कर दे, आप किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाएं, तो सीधे भगवान के नाम का आलम्ब लें। अन्न दान करें। अपने ज्ञान का दान करें। जो प्रतिभा आप ईश्वर से उपहार स्वरूप प्राप्त किए हैं, वह अन्य शिष्यों को देना, यही ज्ञान क्रम के जीवंत रहने की प्रक्रिया है। शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी का व्रत रखें। सुगंधित इत्र व गंगाजल से शिवलिंग को स्नान कराएं। गाय को रोटी व गुड़ दें। दान-पुण्य का क्रम अनवरत चलता रहे।

End of Feed