Aaj Ka Rashifal : आज चंद्रग्रहण के दिन फूंक-फूंककर कदम रखें ये 5 राशियां, बरतें खास सतर्कता

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 3 March 2026: आज 3 मार्च का दिन मंगलवार है। आज के दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। आज के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए दैनिक राशिफल से।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 3 March 2026: आज 3 मार्च दिन मंगलवार को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। इसके बाद फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा लग जाएगी। आज चंद्रग्रहण भी लग रहा है। नक्षत्र सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक मघा रहेगा और इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी लग जाएगा। योग सुकर्मा सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके बाद धृति योग लग जाएगा। करण शाम 5 बजकर 7 मिनट तक बव रहेगा। इसके बाद बालव रहेगा।

Rashifal

मंगलवार का राशिफल

चंद्रमा आज सिंह राशि में केतु के साथ रहेंगे। मिथुन में गुरु और मीन में शनि व शुक्र रहेंगे। कुंभ में मंगल, सूर्य और बुध के साथ राहु बैठे रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण काल मंत्र साधना और आत्मचिंतन के लिए अत्यंत विशेष माना गया है। इस समय किया गया मंत्र जप कई गुना अधिक फलदायी होता है। जो लोग किसी रोग से पीड़ित हैं वे महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जप मानसिक शांति और स्थिरता देगा। अपने इष्ट भगवान के नाम का निरंतर जप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान अवश्य करें।आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

End of Feed