Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 June 2026 : आज 26 जून 2026 और शुक्रवार का दिन है। आज द्वादशी तिथि है और एकादशी पारण का विशेष संयोग बना है। चंद्रमा आज तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कई राशियों के लिए शुभ अवसर बन रहे हैं। आज के दिन भगवान शिव के साथ माता दुर्गा की उपासना करना विशेष फलदायी माना गया है। सिद्धिकुंजिका स्तोत्र, सप्तश्लोकी दुर्गा, श्री सूक्त और शिवपुराण का पाठ शुभ रहेगा। तिल और चावल का दान, शीतल जल, छाता एवं मिष्ठान का दान पुण्यदायी माना गया है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। (Daily Horoscope)
आज का राशिफल
मेष राशि
आज चंद्रमा सप्तम भाव में होने से दांपत्य और साझेदारी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। गृह निर्माण या घर से जुड़े नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन की संभावना रहेगी। व्यवसाय में लंबे समय से आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निर्णय लेने से बचें और छात्रों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
- उपाय: सूर्य की उपासना करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
- शुभ रंग: पीला, लाल
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
आज कार्यस्थल पर संयम और धैर्य की आवश्यकता है। ऑफिस में सहकर्मियों या स्टाफ के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं।
- उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द का दान करें।
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
करियर और व्यापार के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ बिजनेस प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
- उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें तथा अन्न दान करें।
- शुभ रंग: हरा, बैंगनी
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क राशि
नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि नई योजनाओं में अभी अपेक्षित सफलता मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भविष्य में लाभ देगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें।
- उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ रंग: सफेद, नारंगी
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 55%
सिंह राशि
परिवार में संतान की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। व्यापार में नया प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस के तनाव से दूरी बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
- उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें और गुड़-गेहूं का दान करें।
- शुभ रंग: पीला, नारंगी
- शुभ अंक: 4, 9
- भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि
आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रमोशन और नौकरी बदलने के अच्छे अवसर बन सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।
- उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।
- शुभ रंग: हरा, नीला
- शुभ अंक: 5, 7
- भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा लेकिन केवल शारीरिक आकर्षण के आधार पर निर्णय लेने से बचें। यात्रा लाभदायक और तनाव कम करने वाली रहेगी। कार्यस्थल पर विवाद से दूरी रखें और लापरवाही बिल्कुल न करें।
- उपाय: सूर्योपासना करें और घर से निकलने से पहले पिता का आशीर्वाद लें।
- शुभ रंग: नीला, हरा
- शुभ अंक: 5, 7
- भाग्य प्रतिशत: 80%
वृश्चिक राशि
आज नौकरी परिवर्तन से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक माहौल रहेगा और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा तथा रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
- उपाय: चावल और तिल का दान करें तथा पिता का आशीर्वाद लें।
- शुभ रंग: लाल, पीला
- शुभ अंक: 5, 7
- भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
आज आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी छोटी चिंताओं से बचने की आवश्यकता है।
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।
- शुभ रंग: लाल, हरा
- शुभ अंक: 5, 7
- भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि
नौकरी में नए कार्यों को लेकर दबाव महसूस हो सकता है लेकिन बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बोलचाल में संयम रखना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।
- शुभ रंग: सफेद, हरा
- शुभ अंक: 4, 8
कुम्भ राशि
छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है और सफलता मिलने के योग हैं। बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। नौकरी को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: अरण्यकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 4, 6
भाग्य प्रतिशत: 80%
मीन राशि
आज नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। विद्यार्थी अपने करियर को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा।
- उपाय: गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।
- शुभ रंग: पीला, सफेद
- शुभ अंक: 3, 9
- भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
