अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशियों को मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद, गुरु-शुक्र के शुभ संयोग से चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 21 May 2026 : आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं। पढ़ें आज का राशिफल।

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 21 May 2026: आज गुरुवार के दिन चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य वृष राशि में स्थित हैं, जबकि गुरु और शुक्र मिथुन राशि में एक साथ विराजमान हैं। चंद्रमा से नवम भाव में शनि का प्रभाव बना हुआ है, जिससे कई राशियों के लिए कर्म, धन और संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत मिल रहे हैं। ज्योतिष अनुसार आज का दिन आध्यात्मिक साधना, दान-पुण्य और पारिवारिक सम्मान के लिए विशेष माना गया है। श्री विष्णुसहस्रनाम, श्री सूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा। गुरुवार के दिन पीपल वृक्ष को जल, दूध, गुड़ और लाल पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा। माता-पिता और बड़े भाई-बहनों का आशीर्वाद लेना दिन को और मंगलमय बना सकता है। आइए आपकी राशि (Today Horoscope) के अनुसार जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय और नौकरी से जुड़े रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। मीडिया, बैंकिंग, आईटी और टीचिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के संकेत हैं। युवाओं को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। अधिक यात्रा से बचें और असत्य बोलने से दूरी रखें।

उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें और गुड़-गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

शुभ अंक: 1 और 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृष राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा तीसरे भाव में हैं, जिससे नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। स्टाफ या सहकर्मियों से विवाद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: हरा और सफेद

शुभ अंक: 5 और 7

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

द्वितीय भाव का चंद्रमा और राशि में गुरु का प्रभाव छात्रों को सफलता दिला सकता है। बैंकिंग, मैनेजमेंट और टीचिंग क्षेत्र के लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन असत्य बोलने से बचें।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: लाल और आसमानी

शुभ अंक: 4 और 8

भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा अपनी ही राशि में शुभ फल देंगे। धार्मिक यात्रा और पूजा-पाठ के योग बन रहे हैं। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता और पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 3 और 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि का आज का राशिफल

सूर्य दशम और चंद्रमा द्वादश भाव में हैं। नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। युवाओं को भावनाओं में बहने से बचना चाहिए।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 4 और 8

भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा एकादश और गुरु-शुक्र दशम भाव में हैं। नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें और ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और लाल

शुभ अंक: 3 और 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि का आज का राशिफल

गुरु और शुक्र भाग्य भाव में शुभ फल दे रहे हैं। धार्मिक यात्राओं और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

उपाय: गुड़ और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

शुभ अंक: 1 और 9

भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

मंगल और शनि का प्रभाव छात्रों और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में थोड़ी चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

शुभ अंक: 5 और 7

भाग्य प्रतिशत: 70%

धनु राशि का आज का राशिफल

अष्टम चंद्रमा स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आंखों से जुड़ी समस्या या थकान महसूस हो सकती है। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी।

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 1 और 2

भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि का आज का राशिफल

तृतीय शनि और षष्ठम गुरु-शुक्र व्यापार में सफलता के संकेत दे रहे हैं। नौकरी में तनाव रह सकता है, इसलिए काम को व्यवस्थित तरीके से करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

उपाय: भगवान शंकर की पूजा करें, गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी

शुभ अंक: 6 और 9

भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं लेकिन शनि शुभ फल देंगे। नई बिजनेस डील से अचानक लाभ हो सकता है। परिवार में प्रेमपूर्वक समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 4 और 6

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि का आज का राशिफल

चंद्रमा पंचम भाव में छात्रों के लिए शुभ फलदायी रहेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और मिष्ठान, गुड़ व शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article