Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 20 June 2026 : ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का शुभ संयोग आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज मघा नक्षत्र का प्रभाव है और ग्रहों की स्थिति भी कई राशियों के लिए विशेष फलदायी संकेत दे रही है। सूर्य और बुध मिथुन राशि में, गुरु और शुक्र कर्क राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में, मंगल मेष राशि में, राहु कुंभ तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
आज का राशिफल
ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन धर्म-कर्म, दान-पुण्य और आत्मिक उन्नति के लिए श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार पिता के सद्कर्म और नैतिक जीवन का सकारात्मक प्रभाव संतान के भविष्य पर पड़ता है। शनिवार होने के कारण शनि देव की आराधना विशेष फल प्रदान कर सकती है। व्रत, संयम और अनुशासन का पालन व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। सायंकाल पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर सात परिक्रमा करना शुभ माना गया है। आगे पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।
1. मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन उत्साह और सफलता लेकर आ सकता है। नौकरी और करियर में उन्नति के संकेत हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही बाधाओं से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। हनुमान जी की उपासना लाभकारी रहेगी। उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 1, 3
2. वृषभ राशि
यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनाए रखना आवश्यक होगा। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। उपाय- गुड़ व शीतल जल का दान करें तथा श्री सूक्तम का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 3, 9
3. मिथुन राशि
सूर्य और बुध का प्रभाव आपकी राशि पर विशेष रूप से दिखाई देगा। नए प्रोजेक्ट और सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और प्रेम जीवन सुखद रहेगा। उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला | शुभ अंक: 2, 9
4. कर्क राशि
गुरु और शुक्र का साथ भाग्य को मजबूत करेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उपाय- शीतल जल व मिष्ठान का दान करें तथा भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ रंग: लाल, पीला | शुभ अंक: 3, 9
5. सिंह राशि
चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और नई व्यावसायिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। उपाय- मसूर दाल व गुड़ का दान करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: नारंगी, लाल | शुभ अंक: 5, 8
6. कन्या राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। नई व्यावसायिक डील लाभ दे सकती है। प्रेम जीवन में भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी, लेकिन खान-पान में सावधानी रखें। उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें तथा मसूर दाल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा, नीला | शुभ अंक: 4, 8
7. तुला राशि
व्यावसायिक उन्नति के योग हैं। नौकरी में कुछ तनाव संभव है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। उपाय- मिष्ठान व शीतल जल का दान करें और भगवान शिव की पूजा करें।
शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 5, 8
8. वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापारिक समस्याओं का समाधान होगा और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में धार्मिक वातावरण बना रहेगा। उपाय- हनुमान मंदिर जाकर तीन परिक्रमा करें तथा सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी | शुभ अंक: 1, 9
9. धनु राशि
व्यापार में सफलता मिलेगी, हालांकि कुछ योजनाओं में देरी से मन परेशान हो सकता है। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शिव पूजा विशेष लाभ प्रदान कर सकती है। उपाय- शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला, लाल | शुभ अंक: 4, 8
10. मकर राशि
व्यापार विस्तार के संकेत हैं। संपत्ति खरीदने या निवेश का विचार मन में आ सकता है। अपनी रचनात्मकता और सकारात्मक सोच से बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में क्रोध से बचें। उपाय- गुड़ व जल का दान करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
शुभ रंग: पीला, लाल | शुभ अंक: 6, 8
11. कुंभ राशि
करियर में सफलता और पदोन्नति के संकेत हैं। कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। उपाय- भगवान गणेश की उपासना करें तथा गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा | शुभ अंक: 5, 8
12. मीन राशि
लंबे समय से रुकी पदोन्नति या करियर संबंधी योजनाओं में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और पीली वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल | शुभ अंक: 1, 9
