आज का राशिफल, 14 March 2026: मेष, मकर से लेकर मिथुन तक, जानें आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 14 March 2026 (शनिवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज शनिवार, 14 मार्च है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां दैनिक राशिफल से जान सकते हैं।

आज का राशिफल 14 March 2026 (शनिवार): चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी प्रातःकाल 08:12 तक फिर एकादशी लग जाएगी।उत्तराषाढ़ा नछत्र है।09:33 am तक चन्द्रमा धनु फिर मकर राशि में आ जाएंगे।शनिवार दिवस है। चन्द्रमा शनि प्रधान मकर राशि में जिस समय प्रवेश करते हैं, उसी समय शनि से सम्बंधित उपाय कर देना चाहिए।सुंदरकांड का पाठ करें।सुगंधित इत्र से शिवलिंग को स्नान कराएं। प्रेम जीवन में असफल लोग शुक्र का उपाय कर सकते हैं।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता लाता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमानबाहुक का पाठ करके ,उनको जल,मीठा व दुग्ध अर्पित करें तथा उनकी सात परिक्रमा करें ,इससे तन में व्याप्त पूर्व जन्म कृत पापोपरान्त प्राप्त इस जन्म के व्याधि का नाश होता है।हनुमान जी के द्वादश नामों का जप करें।यदि आप इतना उपाय कर लेते हैं तब किसी ग्रह जनित उपाय की आवयश्कता नहीं है।शनि कृष्ण भक्त हैं।श्री कृष्ण उपासना निरन्तर करते रहें।

शनिवार का राशिफल (pc: canva)

14 मार्च 2026का राशिफल-

01 मेष- चन्द्रमा 09:33 am के बाद दशम व बारहवें शनि राजनीति में सफलता देंगे ।आज आपका मन किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा कष्ट पा सकता है।मन विचलित भी रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। शुभ रंग- सफेद व लाल रंग शुभ है।आज का उपाय -उड़द व तिल का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।भाग्य प्रतिशत-60%

End of Feed