आज का राशिफल, 13- January-2026: लोहड़ी के दिन इस एक राशि की किस्मत का खुल रहा है ताला, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 13- January- 2026 (मंगलवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 13 जनवरी, मंगलवार का दिन है। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां दिए राशिफल को पढ़कर जान सकते हैं।

आज का राशिफल 13- January-2026 (मंगलवार): आज दशमी है।दोपहर 3:17 के बाद एकादशी लग रही है।माघ माह की दशमी युक्त एकादशी बहुत ही पावन व पवित्र तिथि मानी जाती है। एकादशी कल की मान्य होगी।माघ माह मंगलवार व्रत जन्म जन्मान्तर के पापों का शमन करके अखण्ड पुण्य की प्राप्ति करवाता है।आज व्रत रहें। यह माह का प्रत्येक दिन श्री हरि विष्णु ,पालनहार विष्णु व हम सबके कल्याण करने वाले विष्णु जो पूर्णावतार रूप में मर्यादापुरुषोत्तम राम व लीलाधारी श्री कृष्ण हैं ,उनके शरणागत होने का महान उत्सव है।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।जिह्वा को भक्ति रस देने वाली श्री गोविंद नाम का जप उनके स्वरूप को हृदय में बसाकर करना चाहिए।नाम जप के साथ भगवान का वह रूप भी ध्यान में रखने से आत्मानंद व परमानन्द की प्राप्ति होते हुए भक्ति मार्ग के सुंदर पथ का निर्माण होता है।भक्ति ही जीवन की प्राण वायु है।भगवत प्राप्ति ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य रखने वाले साधकों के लिए भगवान के नाम जप व भक्ति का आश्रय रखना बहुत श्रेयस्कर होता है।मंगलवार को हनुमान जी की उपासना के रूप में हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।

आज का राशिफल 13 जनवरी 2026 (pc: canva)

13 जनवरी 2026 का राशिफ़ल-

मेष

आज के दिन सूर्य नवम व चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं।छात्र अपने कॅरियर की नई रूपरेखा तय करेंगे।आप जिस जाँब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा जी का 09 पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा।तिल व चावल का दान करें।शुभ रंग --सफेद व लाल।भाग्य प्रतिशत-65%

End of Feed