Aaj Ka Panchang : जानकी जयंती आज, पंचांग से जानिए 9 फरवरी के दिन पूजा और अच्छा कार्य करने का क्या रहेगा शुभ समय?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 9 February 2026: आज के दिन जानकी जयंती का पर्व है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को ही माता सीता का जन्म माना जाता है। वहीं, आज ही फरवरी की मासिक कालाष्टमी भी है। आज किस समय पर पूजा-पाठ करें। इसके बारे में आप पंचांग से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल क्या है?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 9 February 2026: 9 फरवरी 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिनभर प्रभावी रहेगी। इसी कारण जानकी जयंती का पर्व भी आज ही मनाया जाएगा। इसके साथ ही मासिक कालाष्टमी भी आज है। सोमवार होने के कारण आज का दिन भगवान शिव और चंद्र देव की पूजा, मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और देर रात वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं 9 फरवरी 2026 का पंचांग क्या कह रहा है?

9 फरवरी का पंचांग

9 फरवरी का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

  • 9 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:04 बजे और सूर्यास्त शाम 06:07 बजे होगा।
  • चंद्रमा का उदय 10 फरवरी की रात 01:19 बजे और चन्द्रास्त सुबह 11:07 बजे होगा।

End of Feed